Breaking
लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया 

कुष्ठ निवारण

भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रेनगर सोठी को राज्य स्तरीय ‘यति यतनलाल सम्मान’

भारतीय कुष्ठ निवारक संघ ने अपने सतत प्रयासों से समाज में मानवीय संवेदनाओं, गौरक्षा और सेवा की नई मिसाल कायम की है।

 

रायपुर, 08 नवम्बर 2025 /छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में जांजगीर-चांपा जिले के कात्रेनगर सोठी स्थित भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को “यति यतनलाल सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। संस्था को यह सम्मान अहिंसा, गौरक्षा एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

 

भारतीय कुष्ठ निवारक संघ वर्षों से समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास, पशु संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा की जा रही सेवाएं पूरे राज्य के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आश्रम परिवार को बधाई देते हुए कहा कि – यह सम्मान केवल एक संस्था का नहीं, बल्कि उन सभी सेवाभावियों का सम्मान है जो अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलकर समाज के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिले के लिए यह सम्मान गर्व की बात है। भारतीय कुष्ठ निवारक संघ ने अपने सतत प्रयासों से समाज में मानवीय संवेदनाओं, गौरक्षा और सेवा की नई मिसाल कायम की है।

संस्था के इस राज्य स्तरीय सम्मान से जांजगीर-चांपा जिला एक बार फिर सेवा, करुणा और अहिंसा की परंपरा के लिए पूरे प्रदेश में गौरवान्वित हुआ है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *