Breaking
उप-स्वास्थ्य केंद्र सांकरा में संकुल स्तरीय बैठक संपन्नलगातार बारिश से छत्तीसगढ़ में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में भारी से मध्यम वर्षा का दौर जारीसीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत पर खाद्य विभाग की त्वरित कार्रवाईआज 30 जुलाई से सेलूद में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा  प्रतियोगिता का आयोजनआज नगर पंचायत उतई में एल्डरमेन का शपथ ग्रहण समारोह विधायक ललित चंद्राकर होंगें मुख्य अतिथि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती उतई में श्रद्धा के साथ मनाई गई 650 दीप प्रज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि, दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री ललित चंद्राकर जी हुए शामिलगुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानगुरु पूर्णिमा पर शासकीय प्राथमिक शाला देउरझाल में गुरुजनों का हुआ भव्य सम्मानशिवोम् विद्यापीठ रायपुरा में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया,ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभ

शाला प्रवेश उत्सव मगरघटा

विद्यालय बच्चों के सपनों को आकार देने का पवित्र स्थान

संकल्प संदेश के साथ मिडिल स्कूल मगरघटा में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

 

पाटन। संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा विकासखंड पाटन के अधीनस्थ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा में शाला प्रवेशोत्सव बहुत ही उत्साहपूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया । शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम माननीय श्री दयानंद सोनकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के मुख्य आतिथ्य , श्री कैलाश यादव , श्री कुंजबिहारी साहू , श्री परस राम साहू के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । पूर्व संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं वरिष्ठ शिक्षक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के तैलचित्र में पूजा अर्चना वंदना के साथ हुआ पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा के कक्षा पहली में प्रवेश लेने वाले एवं पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा के कक्षा छठवीं में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी छात्र–छात्राओं का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश वितरण कर स्वागत किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई । संस्था प्रमुख श्री के.पी. चौबे द्वारा स्वागत भाषण दिया गया तथा शाला परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवं उनके स्वागत में छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री कैलाश यादव एवं कुंज बिहारी साहू एवं श्री परस राम साहू ने नवप्रवेशी बच्चों को नियमित शाला आने एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पालक , बालक एवं शिक्षक को मिलकर कार्य करने की बात कही । मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री दयानंद सोनकर ने नवप्रवेशी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं बच्चों को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सपने को आकार देने का पवित्र स्थान होता है इसलिए प्रत्येक बच्चे को अच्छा इंसान बनने का सपना अवश्य देखना चाहिए उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । नवप्रवेशी बच्चों ने नियमित स्कूल आने , अनुशासन में रहने , बड़ों का सम्मान करने , अपना गृह कार्य नियमित रूप से करने का संदेश अपने संकल्प के माध्यम से दिया । कार्यक्रम का संचालन पूर्व संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं वरिष्ठ शिक्षक ललित कुमार बिजौरा ने किया एवं आभार प्रदर्शन शिक्षक श्री कोमल सिंह ठाकुर ने किया । शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती पदमनी ध्रुव , संगीता बंजारे , कौशल्या बारले , राजबती टंडन , चित्ररेखा टंडन , द्रौपदी निषाद , देवकी धृतलहरे , रेवती बारले , रामेश्वरी साहू , शीतल यादव , गायत्री बारले , जानकी निषाद सहित छात्र — छात्राएं उपस्थित रहे ।

 

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *