संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती उतई में श्रद्धा के साथ मनाई गई 650 दीप प्रज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि, दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री ललित चंद्राकर जी हुए शामिल

उतई 30 जुलाई 2026
भारतीय जनता पार्टी, उतई मंडल
*उतई। प्रदेश भाजपा के निर्देश से एवं जिला भाजपा दुर्ग के मार्गदर्शन पर आज भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती उतई नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की शुरुआत गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात 650 दीप प्रज्वलित कर संत शिरोमणि को श्रद्धांजलि दी गई। दीपोत्सव का दृश्य अत्यंत मनोहारी था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर जी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश देकर समाज में समता,समानता और मानवता का अलख जगाया।उनका जीवन आज भी हमें सामाजिक समरसता और सेवा का मार्ग दिखाता है।इस अवसर परभाजपा उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर,महामंत्री श्री चंदू देवांगन,श्री प्रवीण यदु,पूर्वमंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विमला कामडे,महामंत्री श्रीमती रंजना चंद्राकर,किसान मोर्चा अध्यक्ष फलेंद्र राजपूत,युवा मोर्चा अध्यक्ष करण सेन,जिला युवा मोर्चा मंत्री हर्ष चंदेल,महामंत्री राकेश देवांगन,उपाध्यक्ष योगेश साहू,मंत्री भूपेंद्र साहू,अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष श्रीमती मोतिम ठाकुर,अन्य पिछडा वर्ग महामंत्री श्रीमती एकता चंद्राकर,पुर्नेश चक्रधारी,युवा मोर्चा सदस्य श्रीमती भारती साहू,श्रीमती चित्ररेखा,गौतम,सहित भाजपा उतई मंडल के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाज के बंधुउपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भजन-कीर्तन किया और गुरु जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
