भिलाई-3 के सतनाम भवन में 17 दिसंबर को सतनाम संदेश यात्रा, 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती का भव्य आयोजन


भिलाई-3 गुरु अगरदास सतनामी कल्याण संगठन भिलाई- चरोदा द्वारा इस वर्ष गुरु घासीदास जयंती को विशेष रूप से मनाया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट/नोटरी मोतीराम कोशले ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम सतनाम भवन, भिलाई-3 में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है।
17 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से सतनाम संदेश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सतनाम समाज के मूल संदेशह्नसत्य, अहिंसा और समानताह्नको जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रखी गई है। यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा श्री श्याम धुमाल पार्टी, भिलाई-3 का सांस्कृतिक प्रदर्शन तथा अजय महाकाली जस झांकी परिवार, ग्राम खेरधा (अहिवारा) की भव्य झांकी प्रस्तुति, जो धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक विरासत दोनों का संगम प्रस्तुत करेगी। इसके अगले दिन, 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। सतनाम लहर पंथी पार्टी, कापसी पाटन द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जिसके बाद जैतखाम परिसर में झंडाध्वजारोहण किया जाएगा। संध्या 6 बजे से मुख्य अतिथियों का आगमन होगा और 7 बजे से गुरु प्रसादी का वितरण प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उपस्थित रहने की संभावना है।
