अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, नगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने सौपा ज्ञापन जल्द ही कार्यवाही की मांग

उतई। अघोषित बिजली कटौती से आम ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिन में दो से चार घंटे तक की बिजली गुल रहती है। सबसे बुरा हाल उतई ग्रामीण फीडर का है। बिजली गायब रहने से कई काम काज ठप पड़े हैं। ग्रामीणों के अनुसार शिकायत है बिजली सप्लाई बिना कोई सूचना के ही कटौती की जा रही है। बिजली की सप्लाई न मिलने से कई व्यापारी व कई बिजली उपभोक्ता परेशान है। हर समय बिना कोई सूचना के कई घंटों बिजली गुल रहती है। दिन में दो से चार घंटे की अघोषित कटौती से कई नगरवासियों, दुकानदारों व कोचिंग संस्थानों के बिजली उपभोक्ताओं को दिक्कत महसूस होती रहती है। नगरवासियों का कहना है कि बिजली विभाग रोस्टर के अनुसार बिजली सप्लाई नहीं कर रहा है।
एक तरफ गर्मी तो दूसरी तरफ बिजली से संबंधित कई काम काज लोगों का बिजली कटौती से जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में बिजली का न होना मुसीबत बढ़ा देता है। यही नहीं कभी-कभी सुबह के समय बिजली गुल रहने से पानी की विकट समस्या खड़ी हो गई है। नगरवासियों ने मांग की है कि बिजली की समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाए।
इस हेतु नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बिजली विभाग उतई को ज्ञापन सौपा गया है और बिजली आपूर्ति सुविधा में सुधार का निवेदन किया है सुविधा सुचारू रूप से नहीं की गई तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी ।
ज्ञापन सौपने वालो में उतई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम, वार्ड 9 के पार्षद द्वारिका साहू,राकेश साहू पार्षद वार्ड क्र 03, रमशिला नेताम वार्ड क्र 01, डॉ प्रहलाद वर्मा (पूर्व पार्षद),ऋषि साहू (पूर्व एल्डरमैन), सुरता सिंह गढ़े (पूर्व पार्षद),योगेश मांडले, टीकम डोनडे मुकेश साहू तोरण ठाकुर शुभम बमभोले तिलक साहू पुष्पेंद्र साहू कुलेश्वर साहू गौरव वाहने आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे



