Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

किन्नर बनकर परेशान कर रहे है

कुछ महिलाएं किन्नर बनकर यात्रियों से पैसों की वसूली और परेशान करने की शिकायत पर राजनांदगांव रेल्वे पुलिस की त्वरित कार्रवाई सात महिलाएं गिरफ्तार 

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान

दुर्ग // 

 

राजनांदगांव // रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में राजनांदगांव में एक अहम कार्रवाई करते हुए ट्रेन में किन्नर बनकर यात्रियों से जबरन वसूली करने वाली 7 महिलाओं को पकड़ा गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे हेल्पलाइन 139 (रेल मदद) के माध्यम से मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रेन संख्या 22846 में कुछ लोग किन्नर बनकर यात्रियों से पैसे मांग रहे हैं।और उन्हें परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद आर्य के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में RPF टीम ने संबंधित कोचों में जांच की जांच के दौरान यह पाया गया कि कुछ महिलाएं किन्नर का वेश धारण कर यात्रियों से जबरन पैसे वसूल रही थीं ।और अभद्र व्यवहार कर रही थीं।टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 7 महिलाओं को हिरासत में लिया।

 

सभी आरोपियों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव लाया गया। जहां उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 एवं 137 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेल्वे सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध और अनुचित गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।और आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

यात्रियों से अपील:

रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, जबरन वसूली या असुविधा की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 (रेल मदद) पर दें। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *