Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

Uncategorized

सिरसा में परियोजना स्तरीय पोषण पखवाड़ा का आयोजन संपन्न 

 

 

✍🏾एम डी युसुफ खान ✍🏾

अंडा // दुर्ग // 

 

 

परियोजना दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायत सिरसा में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आर के जामुलकर एवं जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री अजय साहू के मार्गदर्शन में परियोजना स्तरीय पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन एवं अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव ने किया। अन्य विशेष अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती रजनी साहू ,ग्राम पंचायत सरपंच भुनेश्वरी कुर्रे, पोषण आहार विशेषज्ञ डॉ निशा शर्मा ,महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी कुंभकार ,वेद प्रकाश साहू, अर्जुन पटेल, हरीओमभोले कुंभकार,पंच संतोष साहू ,आईसीपीएस की टीम से चंद्रप्रकाश पटेल ,लोक मणि साहू ,सीता कन्नौजे, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया,अतिथि गण का स्वागत शॉल श्रीफल से किया गया। परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा ने बताया कि पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ 9 अप्रैल से शुरू किया गया है जो 23 अप्रैल तक चलेगा इसे दुर्ग ग्रामीण परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जा रहा है। प्रतिदिन अलग-अलग थीम अनुसार केंद्रों में पोषण पखवाड़ा का आयोजन करके प्रतिदिन की एंट्री पोषण पखवाड़ा के साइट में की जा रही है।

जनपद अध्यक्ष ने इस तरह के विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से पोषण व स्वास्थ्य की जानकारी प्रदान करने के लिए विभाग की सराहना की।डॉ निशा शर्मा ने कुपोषण के कारण को बताते हुए माताओं को पोषण स्तर का ध्यान रखने और बच्चों के खान पान पर विशेष ध्यान देने हेतु जागरूक किया। आईसीपीएस की टीम द्वारा पॉक्सो एक्ट बाल विवाह मुक्त अभियान दहेज प्रताड़ना घरेलू हिंसा अधिनियम मिशन वात्सल्य की विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया।

पोषण पखवाड़ा अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान हेतु शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए पर्यवेक्षक शशि रैदास, गीतांजलि भैसारे, तृप्ति शर्मा ,चंद्रकला वर्मा ,तथा 6 कार्यकर्ताओं एंव 4 सहायिका को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन करके विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कुर्सी दौड में प्रथम शारदा मंडारे,द्वितीय संतोषी निषाद तृतीय सुनीता साहू रहीं मटका फोड़ में प्रथम अलका यादव द्वितीय जनता बंछोर रहीं।व्यंजन प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभीप्रतिभागियों को मैडल से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में चार महिलाओं का गोद भराई एवं तीन बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।कार्यक्रम में जेवरा ननकट्टी नगपुरा की कार्यकर्ता सहायिका एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला उपस्थित रहे ।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *