Breaking
अंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”

Uncategorized

प्रणव शर्मा ने रक्तदान शिविर में अचानकपुर पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया

 

 

पाटन। क्षेत्र में एक साल में चौथा रक्तदान शिविर “पाटन के लाल रक्तदाता सेवा परिवार अचानकपुर” पाटन के तत्वाधान में संचालक पप्पू साहू के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजन किया गया जिसमें सभापति प्रणव शर्मा ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया, ग्राम पंचायत अचानकपुर निवासी पप्पू साहू के द्वारा जन सहयोग की दृष्टि से निरंतर रक्तदान स्वयं द्वारा किया जाता है और अपने संपर्क के सभी लोगों को रक्तदान हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जाता है, इस बार समस्त रक्तदाताओं को यातायात सुरक्षा की दृष्टि से हेलमेट भी वितरित किया गया, शिविर में कुल 39 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, रक्तदाताओं को सभापति प्रणव शर्मा जी द्वारा हेलमेट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, यह रक्तदान जीवनदान का अनमोल कार्य करने हेतू आयोजक समिति के सभी सदस्यों को सभापति प्रणव शर्मा ने बधाई दिया व आगे भी निरंतर इस कार्य को जारी रखने के लिए यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया, इस अवसर पर रक्तदान आयोजनकर्ता समूह द्वारा सभापति प्रणव शर्मा जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *