घुघुवा(क) में 7 तारीख को जन समस्याओं पर शिकायत/मांग आवेदन प्रस्तुत कर सुशासन तिहार का लाभ उठावें – प्रणव शर्मा

पाटन। सुशासन तिहार में छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक आम जनता तक पहुंचे एवं संबंधित समस्याओं पर सुधार एवं उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों के अधिकारी एक स्थान पर उपस्थित होंगे।
स्थानीय युवा भाजपा नेता जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा ने भाजपा सरकार के इस विशेष प्रयास की सराहना करते हुए क्षेत्र के समस्त आम जनता से अपील किया है कि पाटन जनपद क्षेत्र में दिनांक 7 मई को ग्राम घुघुवा(क) के हाई स्कूल मैदान में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में पचपेड़ी, खम्हरिया कु, कोपेडीह, करगा(गभरा), औंधी, सांकरा, उफरा, करसा, नारधी, पाहंदा अ, झीट, घुघुवा क, बटंग, घुघवा ज, रूही, औरी, अमलीडीह, जमराव, जामगांव एम, मोतीपुर, महूदा, अमेरी ग्राम पंचायत के निवासी अपनी सभी शिकायत/मांग आवेदन प्रस्तुत कर लाभ उठावें।