Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

महिला से छेड़छाड़ की घटना

पूर्व जिला खेल अधिकारी पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप पुलिस ने दर्ज किया मामला 

पैसा दिखाकर महिला से अनैतिक संबंध बनाने का रखा प्रस्ताव 

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान

 

अंडा / दुर्ग/ बालोद/ 

 

जिले के डौंडी क्षेत्र में स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक (पीटीआई) एवं पूर्व जिला खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर पर एक महिला ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप लगाए हैं ।पीड़ित महिला के अनुसार वह दोपहर के समय आरोपी के घर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर रोका और उससे अश्लील बातें करने लगा। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे पांच सौ रुपए का नोट दिखाकर उसे लालच दिया ।और अनैतिक संबंध बनाने का प्रस्ताव रखा ।

 

घटना से घबराकर महिला वहां से तुरंत निकल गई और बाद में थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।

 

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डौंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता( Bns)की धारा 75 (1) (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में जिला खेल अधिकारी के पद पर भी पदस्थ रह चुका है। इससे यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

 

जल्दी ही हो सकती है गिरफ्तारी 

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। और आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जा सकती है ।इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों द्वारा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जा रही है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *