Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

स्वच्छता सर्वेक्षण में पाटन नगर का मिला पुरस्कार5

पाटन की स्वच्छता की गूंज दिल्ली तक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हुए नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले

पाटन की स्वच्छता की गूंज दिल्ली तक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हुए नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले

 

 

पाटन। देशभर में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नगरीय निकायों को आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर छत्तीसगढ़ की पाटन नगर पंचायत ने 20 हजार से कम की आबादी वाली श्रेणी में देशभर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले जी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री हेमन्त वर्मा जी को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर बधाई दी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन लाल साहू जी भी मंच पर मंचासिन थे।

 

पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले जी ने कहा कि यह सम्मान समस्त पाटनवासियों की जागरूकता, सहयोग और स्वच्छता के प्रति हमारी सतत प्रतिबद्धता का परिणाम है। यह पुरस्कार प्रत्येक सफाई मित्र, कर्मचारी और अधिकारी की मेहनत का सजीव प्रमाण है। मैंने पदभार ग्रहण करते ही यह संकल्प लिया था कि पाटन को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर बनाना है। यह सफलता हमारे संकल्प की पहली उपलब्धि है।श्री भाले ने आगे कहा कि यह उपलब्धि केवल एक मंज़िल नहीं, बल्कि निरंतर सुधार और नागरिक सहभागिता के साथ स्वच्छता की दिशा में और भी ऊंचाइयों को छूने की प्रेरणा है। यह सम्मान हर पाटनवासियों का सम्मान है, मैं तो बस माध्यम हूं। हम सब पाटन के विकास के लिए निरंतर समर्पित हैं। इस स्वर्णिम सम्मान के लिए योगेश निक्की भाले ने सभी नगरवासियों को बधाई दी।

 

 

इस दौरान नगर पंचायत पाटन के प्रतिनिधि मंडल उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, सभापति केवल देवांगन, सभापति नेहा बाबा वर्मा, इंजीनियर अर्जुन निर्मल, कर्मचारी जलज पाण्डेय, टोकेश्वर एवं सफाई कर्मी सुलोचना मण्डलेश जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *