Breaking
देवांगन भोजनालय में भयंकर आग – सारा सामान जलकर राख हुआ रेपीस्ट आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बटरेल के युवक की मौत अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन 

सतनाम भवन बजरंग चौक सेलूद में गुरुघासी बाबा जी की जयंती मनाया गया।

बाबा जी की जयंती को सिर्फ सतनामी समाज ही नहीं पूरे समाज को एक साथ 18 दिसंबर को गुरुघासीदास बाबा जी की जयंती मनाना चाहिए…वर्मा

परिक्षेत्रीय कैंपस में स्थानीय सतनामी समाज बजरंग चौक सेलुद के तत्वाधान में परमपूज्य गुरुघासीदास बाबा जी की जयंती मनाई गई।

 

पाटन। सतनाम भवन बजरंग चौक सेलुद में स्थानीय सतनामी समाज के तत्वाधान में परमपूज्य गुरुघासीदास बाबा जी की 268 जयंती कार्यक्रम समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व सदस्य जयश्री वर्मा , विशेष अतिथि ग्राम पंचायत सेलूद , जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय , अध्यक्षता ग्राम पंचायत सेलुद के सरपंच ख़ेमिन साहू , विशिष्ट अतिथि परिक्षेत्रीय सतनामी समाज के अध्यक्ष दिलीप कुर्रे , पूर्व जनपद सदस्य बालाराम कौसर महिला प्रकोष्ठ के परिक्षेत्रीय अध्यक्ष किरण सोनवानी , स्थानीय सतनामी समाज सेलूद के अध्यक्ष सेवालाल आनंद थे।

मुख्यातिथि जयश्री वर्मा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि परमपूज्य बाबा गुरुघासीदास जी ने संपूर्ण मानव समाज को एक सूत्र में चलने की रास्ता दिखाई थी। उन्होंने आगे कहा कि बाबा जी की जयंती को सिर्फ सतनामी समाज ही नहीं पूरे समाज को एक साथ 18 दिसंबर को गुरुघासीदास बाबा जी की जयंती मनाना चाहिए। कार्यक्रम को परिक्षेत्रीय सतनामी समाज सेलूद के अध्यक्ष दिलीप कुर्रे ने संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि परमपूज्य गुरुघासीदास बाबा जी की आज हम सब बाबा जी के 268 वी जयंती मना रहे है। आज से 268 वर्ष पूर्व की कल्पना करते है तो बाबा जी उस समय बिना संसाधन के ना उस समय , बिजली की व्यस्था थी , और ना ही मोबाइल , यातायात की कोई साधन नहीं थे। उसके बाद भी बाबा जी अपने कठिन जप व तप , तपस्या से समाज को जगाने का काम किया। कार्यक्रम को जनपद सदस्य खिलेश मार्कण्डेय एवं सरपंच ख़ेमिन साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजाराम बांधे , चेतन जोशी , लखन चंदेल , पुनीत कुर्रे , गीताराम बंजारे , भुनेश्वरी बांधे , सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *