नवनिर्वाचित जामगांव आर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रिका बघेल एवं उनके पदाधिकारियों का क्षेत्र के सामाजिक लोगो के साथ भेट मुलाकात का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
पहली बार युवा एवं सामाजिक अनुभवी व्यक्ति को दायित्व मिलने से जामगांव आर परिक्षेत्र के समाज के लोगो में उत्साह का वातावरण


पाटन। तहसील सतनामी समाज के अंतर्गत जामगांव आर के नवनिर्वाचित परिक्षेत्रीय सतनामी समाज के अध्यक्ष चंद्रिका बघेल एवं उनके टीम के पदाधिकारीगण सचिव भूपेंद्र बघेल, उपाध्यक्ष विष्णु चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष धनाजीत सोनवानी, संगठन सचिव उमेश मार्कण्डे एवम महासचिव थानेश्वर मार्कण्डे को समाज के द्वारा दायित्व मिलने के बाद जामगांव आर परिक्षेत्र के 32 गांवों में लगातार समाज के लोगो के बीच पहुंचकर समाजिक संगठन के साथ साथ समाज में युवाओं को एवं महिलाओं को जामगांव आर परिक्षेत्र में जोड़ने का काम कर रही है। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष ने चंद्रिका बघेल ने कहा है कि मैं समाज का सदैव ऋणी रहूंगा जो मुझ जैसे छोटे से समाजिक कार्यकर्ता को आप सबके बदौलत परिक्षेत्रीय अध्यक्ष बना हू। मै बचपन से ही समाजिक कार्यों में रुचि रखता था। उन्होंने कहा समाजिक सेवा करने का एक अलग ही मजा है। आप सबके बीच आभार व्यक्त करने आया हूं साथ ही साथ समाजिक संगठन को और कैसे मजबूत की जा सकती है? इसके लिए जब भी मेरी जरूरत पड़े तो हमको जरूर याद कर लेना मै आधी रात को आप सभी के बीच उपस्थित रहूंगा। उन्होंने सबसे पहले दरबार मोखली, गुजरा, मटिया, बोरिद,गाडाडीह, कानाकोट,अमलोरी, पौहा, कुम्हली,भैसबोड,बरबसपुर, झाडमोखली,बिजेभाठ, मुहभट्ठा, सुरपा, चारभाठा, नवागांव, बेलहरी, बटरेल, बासिंग,खोला, बोरवाय, धमना, औरी, भनसूली, गबदी,भरर,घोरारी, पाहंदा,औऱ कुर्मिगुंडरा के समाजिक भंडारी , सतीदार ,ग्रामीण अध्यक्ष सहित अन्य सामाजिक लोगो के साथ मुलाकात किया है।
