Breaking
ग्राम औंधी में 1 नवंबर को मनेगा 26वां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला समारोहग्राम सांकरा उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के टीकाकरण का सरपंच रवि सिंगौर ने किया निरीक्षणरिसाली नगर निगम चुनाव: भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार, कांग्रेस में गिने-चुने नामों की चर्चाग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में उत्साहपूर्वक सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ीछत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी तथा प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवाससेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्रअंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायशिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सवसेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सव

पंचायत सचिवों शासकीय करण को मांग

पंचायत चुनाव के आचार संहिता से पहले पंचायत सचिव शासकीयकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात किया

 

छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व दुर्ग जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि पंचायत चुनाव के आचार संहिता के पहले पंचायत सचिवों को शासकीयकरण की सौगात पूर्ण करने सचिव संघ के पदाधिकारीगण सीताराम कर्ष पूर्व प्रांताध्यक्ष, यशवंत आडिल प्रदेश महामंत्री, संतोष यादव सहित पदाधिकारियों ने माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, मुख्यमंत्री छ ग शासन से सौजन्य मुलाकात करके पंचायत सचिवों पीड़ा बताते हुए एक सूत्रीय मांग शासकीयकरण को पूर्ण कराने के लिए निवेदन किया गया व माननीय मुख्यमंत्री श्री साय जी ने सचिवो की पीड़ा को समझते हुए आश्वस्त किया कि बहुत जल्दी उच्च स्तरीय चर्चा करके शासकीयकरण किया जाएगा

विदित हो कि, प्रदेश पंचायत सचिव संघ द्वारा 07 जुलाई 2024 को रथयात्रा के दिन इनडोर स्टेडियम रायपुर में छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रांताध्यक्ष श्री उपेन्द्र पैकरा के नेतृत्व विशाल पंचायत सचिव पदस्थापना दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था उक्त कार्यक्रम में मुख्यअतिथि माननीय श्री विष्णुदेव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, माननीय डॉ रमन सिंह जी मान.विधानसभा अध्यक्ष छ ग शासन, माननीय श्री विजय शर्मा जी पंचायत मंत्री छत्तीसगढ़ ग शासन, माननीया श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी मंत्री छ ग शासन, माननीय श्री विजय बघेल जी सांसद लोकसभा क्षेत्र दुर्ग (संयोजक भाजपा जन घोषणा पत्र समिति) सहित अतिथिगण शामिल थे उक्त कार्यक्रम को पूरे छत्तीसगढ़ के 10500 पंचायत सचिवों ने सःपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया इस गरिमामयी कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी ने पंचायत सचिवों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए पंचायत सचिवों की एक ही मांग शासकीयकरण (जो कि भाजपा घोषणा पत्र व मोदी जी की गारंटी में शामिल है) को एक महीने पूर्ण कराने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी की घोषणा किया गया।
पंचायत सचिवों की मांग चार महीने बीत जाने के बाद भी अमल में नही आने के कारण सचिवों में निराशाभाव व रोष उत्पन्न हो रहा है, बहुत से पंचायत सचिव रिटायरमेंट हो गए व लगातार रिटायरमेंट रहे है जो कि शासकीयकरन से वंचित होने से दुखीमन से सेवानिवृत्त हो रहे है व आंदोलन के रुख अपनाने मजबूर हो रहे है जिसके कारण पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारीगण माननीय मुख्यमंत्री श्री साय जी से सौजन्य मुलाकाल करके बहुप्रतीक्षित मांग शासकीयकरण की सौगात पंचायत चुनाव से पूर्व पूर्ण कराने के लिए निवेदन किया गया।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *