नन्हे कदमों को सुरक्षा प्रदान किया मातृभूमि कर्मचारी संगठन

मगरलोड। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पर परसवानी में 14 जुलाई 2025 का दिन विद्यालय में अध्ययनरत नन्हे बच्चों के लिए मुस्कान लेकर आया। पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री बलराम सिंह सूर्यवंशी की जन्मदिन की अवसर पर मातृभूमि कर्मचारी संगठन ग्राम परसवानी के तत्वाधान में शाला में दर्ज समस्त बच्चों को एक सेट जूता मोजा और लेखनी प्रदान किया।साथ ही उनके धर्म पत्नी श्रीमती अंबिका सूर्यवंशी के द्वारा विद्यालय में न्यौता भोज का आयोजन कर पांच पौधारोपण किया। समिति के की संरक्षक श्री ओडी बंजारे ने कहा कि यह आयोजन का हमारा मुख्य उद्देश्य हमारे समिति का शाला से जुड़ाव होना है। इस पहल के माध्यम से सदस्यों का विद्यालय में आना जाना बढ़ेगा, शिक्षा स्तर पर सुधार होगा विद्यालय में दर्ज संख्या बढ़ेगा।बच्चो को अच्छा लगेगा। ज्ञात होगी मातृभूमि कर्मचारी संगठन गांव में शिक्षा के विकास के लिए सदैव तत्पर है। समय-समय पर पठन सामग्री या विद्यालय फीस जमा करने जैसी कार्य संगठन के द्वारा किया जाता है।

इस पुनीत अवसर पर संकुल प्राचार्य श्री सुरेश कुमार साहू मेघा सीएसी श्री जलधार , हलधर साहू , श्री प्रमेश दीप मानिकपुरी , श्री OD बंजारे सर , संगठन के सदस्य श्री घनश्याम साहू,अम्बिका सूर्यवंशी, गंगा दिवान, सरपंच श्री मति चंद्रिका दीवान एसएमसी अध्यक्ष श्री मति गंगा साहू हेमलाल कंवर,ओमप्रकाश कंवर, संस्था प्रमुख श्रीमती गंगा दीवान समस्त स्टाफ पूर्व माध्यमिक शाला परसवानी, एवं एमसी के सदस्य उपस्थित रहे।