Breaking
ग्राम औंधी में 1 नवंबर को मनेगा 26वां छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं मंडाई मेला समारोहग्राम सांकरा उपस्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के टीकाकरण का सरपंच रवि सिंगौर ने किया निरीक्षणरिसाली नगर निगम चुनाव: भाजपा में दावेदारों की लंबी कतार, कांग्रेस में गिने-चुने नामों की चर्चाग्राम घुघुवा शक्ति केंद्र में उत्साहपूर्वक सुनी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ीछत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी तथा प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू का 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवाससेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्रअंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री सायशिव पार्क कॉलोनी अमलेश्वर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा उत्सवसेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सव

Uncategorized

विधायक ललित चंद्राकर ने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

मरोदा में सुनी गई मन की बात

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत रविवार को स्टेशन मरोदा में बूथ नम्बर 196 वार्ड 21 पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मन की बात की 122वीं कड़ी में देश के सामने अपनी बातों को रखा। मन की बात की ये कड़ी छत्तीसगढ़ के लिए काफी खास रही। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि जिस दंतेवाड़ा में कभी माओवाद चरम पर था, वहां आज शिक्षा का परचम लहरा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में हुए बस्तर ओलंपिक और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में साइंस लैब के बारे मे जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों में साइंस का पैशन है और वो खेलों में भी कमाल कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने बस्तर क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा है कि इस तरह के प्रयासों से पता चलता है कि इन इलाकों में रहने वाले लोग कितने साहसी होते हैं। इन लोगों ने तमाम चुनौतियों के बीच अपने जीवन को बेहतर बनाने की राह चुनी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे यह जानकार भी बहुत खुशी हुई कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में दंतेवाड़ा जिले के नतीजे बहुत शानदार रहे हैं। करीब पंचानबे ( नाइंटी पाइव) प्रतिशत रिजल्ट ये जिला 10वीं के नतीजों में टॉप पर रहा, वहीं 12वीं की परीक्षा में इस जिले ने छत्तीसगढ़ में छठा स्थान हासिल किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से बस्तर क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे बदलाव हम सभी को गर्व से भर देते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा मन की बात की 122वीं कड़ी में बस्तर क्षेत्र और दंतेवाड़ा का जिक्र करने पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है और कार्यकर्ताओं से निवेदन किया एक देश एक चुनाव के लिए देश के राष्ट्रपति महोदया जी को अपने वार्ड वासी की ओर से पत्र लिखना है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शैन्डे , मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र निर्मलकर , बूथ अध्यक्ष टिकेश्वरी चंद्रवंशी ,बूथ सचिव श्रीमती प्रेमीन साहू, मन की बात प्रमुख लक्ष्मी नंदेश्वर, महिला प्रमुख सत्यभामा विश्वकर्मा, सूरज निहाल, दीनदयाल साहू, डामन सार्वा, सावित्री देशलहरे, चैती बाईं निषाद ,राधा टंडन, गोमती निर्मलकर, चंदा नंदेश्वर एवं कुमारी जानकी निषाद, हीना देवांगन , गुंजेश्वरी साहू, शारदा विश्वकर्मा, सरस्वती नेताम, संगीता साहू, चांदनी देवी, सावित्री देशलहरे, श्रीमति पार्वती , पूर्णिमा साहू, मितानिन सावित्री निर्मलकर , सावित्री निर्मलकर, त्रिवेणी निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *