Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

गुरुपूर्णिमा का आयोजन

शिवोम् विद्यापीठ में गुरुपूर्णिमा पर मातृ वंदन कार्यक्रम का आयोजन

 

 

पाटन। ब्लाक ग्राम सांकरा में स्थित शिवोम् विद्यापीठ परिवार द्वारा गुरुवार को गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भावनात्मक और अद्वितीय आयोजन किया गया, जिसमें “माँ – प्रथम गुरु” की भावना को केंद्र में रखकर मातृ पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

इस विशेष दिवस पर विद्यालय परिसर श्रद्धा और प्रेम के वातावरण से भर गया, जब विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के चरण धोकर उनका पूजन किया और उन्हें पुष्प अर्पित कर जीवन में उनके योगदान के लिए मौन कृतज्ञता प्रकट की।

 

विद्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री अशरफ अली सर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल परंपरा निभाना नहीं था, बल्कि विद्यार्थियों को यह अनुभव कराना था कि सबसे पहला पाठ बोलना, चलना और जीना सिखाने वाली जो शक्ति है – वह माँ ही है, और वही हमारी प्रथम गुरु हैं।

 

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया था कि वे अपनी माताओं के साथ विद्यालय पधारें और इस पवित्र अवसर का साक्षी बनें। जिससे कार्यक्रम की गरिमा और सांस्कृतिक भाव और भी उभरकर सामने आए।

 

 

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती जया बंदेलू जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “गुरुपूर्णिमा केवल आचार्यों को नमन करने का दिन नहीं, बल्कि उस माँ को भी स्मरण करने का दिन है, जिनके स्नेह और त्याग ने हमें आज इस योग्य बनाया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने भावपूर्वक भाग लिया और इसे एक अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *