Breaking
रेपीस्ट आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बटरेल के युवक की मौत अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।

दुर्ग जिला भाजपा संगठन में नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति

*दुर्ग जिला भाजपा संगठन में हुई मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां :: दो मंडलों में महिलाओं को मिला मौका*

 

दुर्ग। संगठन पर्व 2024 अंतर्गत शनिवार को दुर्ग जिले के मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा हुई। जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा एवं मंडल चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा से प्राप्त बंद लिफाफों को खोलकर मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित किये।

सर्वप्रथम नेतागण अहिवारा पंहुचे और वहां अहिवारा विधानसभा अंतर्गत जेवरा सिरसा मंडल में घनश्याम साहू, अहिवारा मंडल में रामजी निर्मलकर, मुरमुंदा मंडल में कुमन साहू को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया। इस दौरान विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रविशंकर सिंह, मंडल चुनाव अधिकारी राजेंद्र कुमार पाध्ये, कांतिलाल जैन, जिला भाजपा महामंत्री प्रेमलाल साहू, निवृत्तमान अहिवारा मंडल अध्यक्ष लिमन साहू, जेवरा सिरसा के जितेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।

दुर्ग शहर विधानसभा के पांच मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में की गई। जिसमें सिकोला पटरीपार मंडल में मनमोहन शर्मा, गंजपारा मंडल में महेंद्र लोढ़ा, दीनदयाल उपाध्याय मध्य मंडल में हरीश चौहान, कसारीडीह बोरसी मंडल में कौशल साहू, चंडी शीतला मंडल में कमलेश फेकर का नाम अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया। दुर्ग शहर के पांचों मंडलों के अध्यक्ष पद की घोषणा के दौरान विधायक गजेन्द्र यादव, जिला सह चुनाव अधिकारी उषा टावरी, सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, मंडल चुनाव अधिकारीगण मनोज मिश्रा, संतोष सोनी, साजन जोसफ, विनायक नातू, नरेश तेजवानी, निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ. सुनील साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंजोरा में हेमन्त सिन्हा, उतई में श्रीमती शीतला ठाकुर, अंडा निकुम में लिकेश्वर देशमुख, मरोदा पुरैना में राजू जंघेल, रिसाली में अनुपम साहू को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया। इस दौरान भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, विधायक ललित चन्द्राकर, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक जागेश्वर साहू, रेखराम बंछोर, खिलावन साहू, मंडल चुनाव अधिकारीगण कांतिलाल बोथरा, दिलीप साहू, अल्का बाघमार, दीपक चोपड़ा, नीलेश अग्रवाल, निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेन्डे, गिरेश साहू, फत्तेलाल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पाटन विधानसभा के अमलेश्वर मंडल में कमलेश चन्द्राकर, पाटन मंडल में श्रीमती रानी बंछोर, दरबार मोखली में ज्योतिप्रकाश साहू, जामगांव आर मंडल में कमलेश साहू का नाम मंडल अध्यक्ष के रुप मे घोषित किया गया, साथ ही पाटन मंडल में अखिलेश मिश्रा का नाम महामंत्री के रूप में घोषित किया गया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, मंडल चुनाव अधिकारीगण रविशंकर सिंह, अजय तिवारी, अरविंदर खुराना, रोहित साहू, निवृतमान अध्यक्षगण लोकमनी चंद्राकर, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू, दिव्या कलिहारी, रूप सिन्हा, शरद बघेल, मेहत्तर वर्मा, खिलावन वर्मा उपस्थित रहे।

घोषणा के पश्चात उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नए मंडल अध्यक्षों को फूल मालाओं से लाद कर भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ जमकर पटाखे फोड़े और खुशियां मनाई।

घोषणा से पहले जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि पार्टी में दायित्व बदलता रहता है जो कार्यकर्ता वर्तमान दायित्व से मुक्त हुए हैं पार्टी उन्हें आगे और नए दायित्व देकर आगे बढ़ाएगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि पार्टी में पद स्थायी है और पद को धारण करने वाले व्यक्ति आते जाते रहते हैं। पद व्यक्ति से बड़ा होता है। नए पदाधिकारी ऐसे काम करें कि वे पद से न पहचाने जाएं बल्कि उनके काम से पद की गरिमा बढ़े।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *