Breaking
पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया 

घुंघवा में भगवान परशुराम की जन्मोत्सव मनाई

नारायणपुर (घुघुवा क) में विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया 

 

 

पाटन। दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में विप्र समाज के पारिवारिक सदस्यगण द्वारा प्रतिवर्षों की भांति अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु के छठे अवतार विप्र समाज के इष्ट देव परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम आचार्य पंडित दीपक शर्मा द्वारा विधि विधान से यजमान स-पत्नी सभापति प्रणव शर्मा से भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन कराया गया, तत्पश्चात महाप्रभु भगवान परशुराम जी एवं हनुमान जी की महाआरती करते हुए विश्व कल्याणार्थ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः की कामना कर खीर पुरी का प्रसादी वितरण किया गया, पूर्वजों द्वारा स्थापित ग्राम के प्रमुख प्राचीन मोहल्ले का नाम उपस्थित सभी विप्रजनों द्वारा परशुराम वार्ड और परशुराम चौक किए जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवोम विद्यापीठ के संचालक श्री अवधेश शर्मा जी, उपसरपंच शिवनारायण शर्मा, श्यामकिशोर शर्मा, प्रशांत शर्मा, अनीश शर्मा, शुभम शर्मा, शशांक, अभिनंदन एवं बड़ी संख्या में समाज की माताएं बहने उपस्थित रही।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *