यूनिफॉर्म पाकर मुस्कुराए नन्ही किलकारिया
ग्रामीणों की सहयोग से छोटे बच्चों को गणवेश, दो जोड़ी मोजा, पट्टी, लेखनी, कॉपी, पेंसिल, रबड़, कटर आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई।

पाटन। आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम खपरी (रानीतराई) के बच्चों के बुधवार के दिन खुशियों भरा रहा ग्रामीणों की सहयोग से छोटे बच्चों को गणवेश, दो जोड़ी मोजा, पट्टी, लेखनी, कॉपी, पेंसिल, रबड़, कटर आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस पुनीत कार्य के लिए श्री देवलाल पटेल (शिक्षक) ने तीन हजार रूपये,संतोष निषाद जी दो हजार पांच सौ रूपये, प्रहलाद शारदे (सेवानिवृत्त शिक्षक ) दो हजार रुपए , अजय साहू पांच सौ रूपये,पार्वती पटेल चार सौ रूपये, कुसुम लता तीन सौ रूपये, हेमलता पटेल तीन सौ रूपये, ललिता यादव तीन सौ रूपये , दामिनी निषाद तीन सौ रूपये, एवं टिकेश पटेल एक हजार पांच रुपए सहयोग किया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला देवी ने सबका का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह सहयोग से हमारा मनोबल बढ़ता है और हम और बेहतर इन करने के बारे में प्रोत्साहित होते हैं सामग्री वितरण कार्यक्रम में गांव के विभिन्न महिलाएं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



