Breaking
लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेत्री डॉ. पार्वती कुर्रे ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेशपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया 

तहसील साहू समाज समाजिक चुनाव

तहसील साहू समाज के अध्यक्ष के लिए लालेश्वर साहू को समाज के लोगो का मिल रहा भरपूर समर्थन

पिछले तीस वर्षों से सामाजिक स्तर पर लालेश्वर साहू महती भूमिका निभाते आ रहे है।

 

पाटन। छत्तीसगढ़ साहू समाज के त्रिवार्षिक संगठनात्मक चुनाव का दौर चल रहा है। पहले चरण मे प्रदेश साहू समाज के अध्यक्ष सर्वसम्मति चुनाव सम्पन्न होने के बाद ग्राम ईकाई के पदाधिकारियों का चुनाव स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार सर्व सम्मति से या गुप्त मतदान प्रक्रिया से किया गया। तीसरे चरण मे परिक्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का चुनाव लोकतांत्रिक प्रणाली से गुप्त मतदान प्रक्रिया का पालन करते हुए चुनाव संचालन समिति द्वारा सम्पन्न कराया गया।
अंतिम चरण के लिए तहसील अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीयों का चुनाव 31 अक्टूबर को किया जाना है। सामाजिक संगठन को सौहार्दपूर्ण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए तहसील संगठन की महती भूमिका रहती है। इसलिए बहुत धैर्यवान, विवेकशील व्यक्तियों को समाज का नेतृत्व प्रदान करने के लिए समाज के सभी वर्गों का पैनी नजर रहती है। छत्तीसगढ़ साहू समाज का प्रादेशिक नेतृत्व का बहुत ही सुंदर प्रयास रहा है कि सभी स्तरों पर समाज का संरचनात्मक स्वरुप तहसील साहू संघ पाटन मे वर्तमान अध्यक्ष दिनेश साहू एवं कार्यकारी अध्यक्ष लालेश्वर साहू के बीच सीधा मुकाबला है। जिसमें पाटन तहसील साहू समाज के अध्यक्ष के रूप में लालेश्वर साहू को समाज के तरफ से लगातार समर्थन मिल रहे है। जिससे मुकाबला जबरदस्त होने की चर्चा है। पाटन तहसील साहू समाज का इतिहास रहा है कि अभी तक के चुनाव मे उत्तर और मध्य पाटन ग्रामीण क्षेत्रों को तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व करते आए है। इस बार समाज के लोगों की मांग दक्षिण पाटन से इच्छुक जाहिर कर रहे है। पिछले तीस वर्षों से सामाजिक स्तर पर लालेश्वर साहू महती भूमिका निभाते आ रहे है। समाजिक क्षेत्र में उनके सक्रीयता देखते हुए के लालेश्वर साहू को अध्यक्ष बनाने की जोर शोर मांग उठने लगा है। 26 अक्टूबर को नामांकन भरने के अंतिम दिन लालेश्वर साहू के समर्थन भारी संख्या में लालेश्वर साहू के समर्थन दी है। जीत के लिए लालेश्वर साहू एवं उनके समर्थक बहुत आश्वस्त दिखाई दे रहे थे। इनके पेनल से उपाध्यक्ष के लिए डुलेश्वर प्रसाद साहू, महिला उपाध्यक्ष विमला साहू, संगठन सचिव सुरेंद्र साहू, महिला संगठन सचिव भुवनेश्वरी साहू ने नामांकन दाखिल किया। अब देखना है कि मतदान के बाद ऊंट किस करवट बैठता है।
नामांकन मे परिक्षेत्रीय अध्यक्ष बेल्हारी टेसराम साहू, पूर्व अध्यक्ष जामगांव आर रवि साहू, गंगादीन साहू, अश्विनी साहू, नारद साहू,संजू साहू,चंद्रकांत साहू,चुमेंद्र साहू, पवन कुमार साहू, धनेश्वर साहू,खिलावन साहू,इंद्रु साहू, सुनीता साहू, जितेन्द्र साहू, लोकेश साहू, आनंद चंदन,सुरेश साहू , महेंद्र साहू,कौशल गंजीर एवं अन्य समाजिकगण उपस्थित रहे।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *