Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

संत रविदास की 260 वी जयंती

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर दुर्ग में कलश वंदन अभियान आयोजित

   दुर्ग। 20 अगस्त 2026 

दुर्ग। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला के नेतृत्व में दुर्ग स्थित सतनाम भवन में कलश वंदन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुरूद विधानसभा विधायक श्री अजय चंद्राकर ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि संत गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर 29 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के उद्देश्य और भाव को समझना आवश्यक है। संत रविदास जी के विचार समाज में समानता, सामाजिक समरसता और मानव सेवा की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, दुर्ग नगर निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा, सभापति श्री श्याम शर्मा, महामंत्री श्री दिलीप साहू, श्री अरविंद अरोरा सहित पुरोहितगण, भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समानता, भाईचारे, समरसता और मानव सेवा का अनुपम संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के आदर्शों एवं विचारों को आत्मसात करते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के महान विचारों और सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में समानता, भाईचारे एवं सद्भाव की भावना को और मजबूत करना रहा।

 

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *