Breaking
देवांगन भोजनालय में भयंकर आग – सारा सामान जलकर राख हुआ रेपीस्ट आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बटरेल के युवक की मौत अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन 

Uncategorized

पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है.. सीएम श्री साय 

हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

 

 

 

 

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड; दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस हत्याकांड में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फारेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *