Breaking
पाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालपाटन नगर पंचायत का गौठान बना गौसेवा की मिसाल, 390 से अधिक गोवंश की हो रही नियमित देखभालशास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना

राष्ट्रीय पर्व

मगरघटा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व

देशभक्ति गीतों के साथ निकाली गई प्रभातफेरी , बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

 

पाटन। शासकीय उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक शाला मगरघटा में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व की 80 वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि प्रातः स्कूली छात्र – छात्राओं द्वारा बैंड बाजा के साथ देशभक्ति गीत ‘ भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा , विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा ‘ के साथ प्रभात फेरी निकाली गई , छात्र — छात्राओं द्वारा देशभक्ति नारे आज हिमालय की चोटी से वीरों ने ललकारा है , लगाते हुए देश के वीर सपूतों को याद किया गया । पश्चात प्राथमिक शाला प्रांगण में , पंचायत भवन प्रांगण एवं पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में क्रमशः श्री नेमप्रकाश भारती पूर्व पार्षद , श्री सोहन निषाद पार्षद एवं सभापति , श्रीमती यामिनी मनोज यादव पार्षद नगर पालिका परिषद अमलेश्वर द्वारा ध्वजारोहण किया गया , छात्र — छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् , राष्ट्रगान जनगण मन अधिनायक जय हे प्रस्तुत किया गया एवं अतिथियों द्वारा महापुरुषों के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया गया। मुख्य समारोह श्री सोहन निषाद पार्षद एवं सभापति के मुख्य आतिथ्य , श्रीमती यामिनी मनोज यादव पार्षद की अध्यक्षता एवं श्री संतराम यादव पूर्व सरपंच , श्री घनश्याम चेलक पार्षद प्रतिनिधि , श्री नेमप्रकाश भारती पूर्व पार्षद , श्री कैलाश यादव युवा नेता , श्री छोटू यादव अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति , श्री परस राम साहू सेवानिवृत्त प्रधानपाठक , श्री अमृत राजपूत युवा नेता , श्री कुंजबिहारी साहू सदस्य शाला प्रबंधन समिति के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के छायाचित्र में पूजा अर्चना माल्यार्पण , वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ । स्कूली छात्र — छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण , कविता , गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई । अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शूरवीरों को याद किया गया , उन्होंने कहा कि हमें महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को आत्मसात करते हुए समाज , प्रदेश एवं देश के विकास में सहभागी बनना चाहिए । कार्यक्रम का सफल संचालन ललित कुमार बिजौरा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन संस्था प्रमुख कौशल प्रसाद चौबे ने किया । इस अवसर पर संकुल शैक्षिक समन्वयक कुलेश्वर प्रसाद ठाकुर , प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला जयंत वर्मा , शिक्षिका श्रीमती अंजू वर्मा , श्रीमती मेघा गुप्ता , श्रीमती मेरी सुषमा खलखो , शिक्षक श्री कोमल ठाकुर सहित शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी , सदस्य गण , रसोइया , स्वीपर सहित ग्रामवासी , छात्र – छात्राएं विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *