Breaking
देवांगन भोजनालय में भयंकर आग – सारा सामान जलकर राख हुआ रेपीस्ट आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बटरेल के युवक की मौत अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन 

Uncategorized

मुझे कभी ऐसा दौर देखने को ही नहीं मिला, जब यह फ्रेंचाइज़ी मौजूद न हो। इसका हिस्सा बनना किसी सपने को जीने जैसा है”: ब्रेक बैसिंजर

“मुझे कभी ऐसा दौर देखने को ही नहीं मिला, जब यह फ्रेंचाइज़ी मौजूद न हो। इसका हिस्सा बनना किसी सपने को जीने जैसा है”:.   ब्रेक बैसिंजर

मुंबई, मई 2025: न्यू लाइन सिनेमा की लंबे समय से सफल और लोकप्रिय हॉरर फ्रेंचाइज़ी का नया चैप्टर ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ दर्शकों को एक बार फिर मौत की अजीब और डरावनी दुनिया से रूबरू कराने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन एडम स्टीन और ज़ैक लिपोवस्की ने किया है।
‘फाइनल डेस्टिनेशन’ फ्रेंचाइज़ी को 25 साल पूरे हो चुके हैं, और इस फिल्म की कास्ट में शामिल कई युवा कलाकार या तो इतने ही साल के हैं या फिर इससे भी कम उम्र के। इस नई फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ में ब्रेक बैसिंजर ने आईरिस का किरदार निभाया है। यह एक ऐसी युवा लड़की है, जो 1969 में एक बेहद खास डेट पर निकली है। बैसिंजर कहती हैं, “फाइनल डेस्टिनेशन फ्रेंचाइज़ी तो हमेशा से ही मेरी जिंदगी का हिस्सा रही है। मुझे कभी ऐसा दौर देखने को ही नहीं मिला, जब यह फ्रेंचाइज़ी मौजूद न हो। और अब जब मैं खुद इसका हिस्सा बनी हूँ, तो ऐसा लगता है, जैसे मैं किसी सपने को जी रही हूँ।”
लेकिन, बैसिंजर का इस फ्रेंचाइज़ी से रिश्ता सिर्फ इतना भर नहीं रहा कि वे हमेशा से इसके साथ बड़ी हुई हैं। इसके अलावा, वे डायरेक्टर एडम स्टीन के साथ एक पायलट प्रोजेक्ट में भी काम कर चुकी हैं। और खास बात यह है कि ‘फाइनल डेस्टिनेशन’ की पहली दो फिल्मों में नजर आने वाली ऐली लार्टर ने ‘द मैन इन द व्हाइट वैन’ में बैसिंजर की माँ का किरदार निभाया था। बैसिंजर बताती हैं कि शूटिंग के दौरान उन्होंने ऐली से यह जानने की बहुत कोशिश की थी कि इन डरावनी फिल्मों को करने का अनुभव कैसा होता है। वे कहती हैं, “और अब जब मैं खुद इसका हिस्सा बनी हूँ, तो सबसे मज़ेदार पल था जब मैंने ऐली को मैसेज किया और बताया कि अब मैं भी उन्हीं के रास्ते पर चल रही हूँ।”
ब्रेक बैसिंजर के अलावा, ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ में कैटलीन सांता हुआना, टियो ब्रियोनेस, रिचर्ड हार्मन, ओवेन पैट्रिक जॉयनर, एना लोर, राया किल्स्टेड, और टोनी टॉड भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
प्रैक्टिकल पिक्चर्स, फ्रेशमैन ईयर और फायरसाइड फिल्म्स के सहयोग से बनी फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ को न्यू लाइन सिनेमा प्रस्तुत कर रहा है। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स के बैनर तले दुनियाभर में वितरित की जा रही यह फिल्म भारत में अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में गुरुवार, 15 मई, 2025 को रिलीज़ होगी।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *