Breaking
देवांगन भोजनालय में भयंकर आग – सारा सामान जलकर राख हुआ रेपीस्ट आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बटरेल के युवक की मौत अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन 

बलौदा बाजार रोड पर बड़ी सड़क हासदा

बलौदा बाजार रोड पर बड़ी सड़क दुर्माघटना माजदा वाहन में सवार होकर लोग बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे।

जन्मोत्सव से लौट रहे 13 लोगों की मौत: सड़क पर बिखरे पड़े  शव, हादसे की बड़ी वजह आई सामने,

 

रायपुर। रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर उस समय हुआ जब माजदा वाहन में सवार होकर लोग बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे।

विधायक और कलेक्टर और एसपी ने की घायलों से मुलाकात घटना की सूचना के बाद धरसींवा बीजेपी विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, कलेक्टर गौरव सिंह एसपी लाल उमेद सिंह अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि अभी देर रात खरोरा इलाके में हादसे बड़ी संख्या में ग्रामीणों के मृत्यु की सूचना मिली है। अन्य घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। घटना की जांच की जा रही है

रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि ये लोग शादी के बाद होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सिंह ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहा था। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत रायपुर के डॉ. बी. आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।

रायपुर ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर ने कहा कि विधानसभा थाना अंतर्गत ग्राम चटोद के रहने वाले पुनीत राम साहू की बेटी खरोरा थाना अंतर्गत बानागांव गई हुई है। रविवार को छुट्टी का कार्यक्रम था और सभी लोग माजदा गाड़ी में सवार होकर बानागांव गए थे। वापसी में यह घटना घटी है। विधानसभा थाना अंतर्गत सारागांव के पास एक ट्रेलर गाड़ी जिसमें काफी मात्रा में लोहे का सामान भरा हुआ था। ट्रेलर गाड़ी रायपुर से बलौदा बाजार की ओर जा रही थी। इस घटना में कुल मिलाकर अब तक 13 लोगों के मौत की खबर है। देर रात सभी घायलों को

स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही रायपुर के मेकाहारा में इलाज के लिए लाया गया। मामले में ट्रेलर को पुलिस ने जब्त करने के साथ ही ट्रेलर के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि ये लोग शादी के बाद होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सिंह ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहा था। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।

धरसीवाँ विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि खरोरा इलाके में भीषण सड़क कुछ ग्रामीण हमारे विधानसभा के रहने वाले हैं। पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही घायलों को देखने अस्पताल आए हुए हैं। सभी के स्वस्थ होने की कामना करता हूं। गभीर हादसा हुआ है। हमारी सरकार सभी के साथ खड़ी है।

आरंग विधायक गुरु ख़ुशवंत साहेब ने कहा कि खरोरा में भीषण हादसे में सभी घायलों के जल्द से जल्द उपचार हो सके, इसलिए शासन और प्रशासन के प्रतिनिधि पहुँच गए हैं। इस दुख की घड़ी में हम सभी के साथ खड़े हैं।

छत्तीसगढ़ में दो दिन में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्व सीएम ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि पिछले दो दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बीती रात को रायपुर में 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

आगै कहा कि मैं उनके प्रति शोक व्यक्त करता हूं। सरकार इसको गंभीरता से ले और आगे ऐसी दुर्घटनाएं ना हों, इसके लिए उपाय किए जाएं। रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआष बच्चों के जन्मोत्सव से लौट रहे 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों के नाम –

एकलव्य साहू (6 वर्ष), ग्राम मोहंदी

कुमारी भूमि साहू, ग्राम आनंदगांव

उमंग साहू (4 माह)

गीता साहू, ग्राम मोहंदी

प्रभा साहू, ग्राम मोहंदी

नंदनी साहू, ग्राम मोहंदी

टिकेश्वरी साहू, ग्राम चटोद

कृति साहू, ग्राम चटोद

टिकेश्वरी साहू, ग्राम मनहोरा

कुंती साहू, ग्राम चटोद

महिमा साहू (18 वर्ष), गोंडवारा खमतराई

वर्षा साहू (27 वर्ष), बेरला

राजबती साहू (60 वर्ष), नगपुरा मंदिर हसौद

घायलों के नाम

बीरझर साहू उम्र 60 साल

पुष्पा साहू उम्र 37 साल

इंदु साहू उम्र 18 साल

देवकी वर्मा उम्र 45 साल

कीर्ति साहू उम्र 47 साल

हर्षित साहू उम्र 8 साल

निर्मला साहू उम्र 40 साल

हिना साहू उम्र 11 साल

भानुमति साहू उम्र 50 साल

भव्य साहू उम्र 3 साल

पुष्पेंद्र साहू उम्र 10 साल.

अनुराधा साहू उम्र 16 साल

मनीष साहू उम्र 24 साल

खरोरा सड़क हादसे में 13 लोगों के निधन पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। इस भीषण सड़क हादसे को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी सड़क हादसा किसी न किसी कानून के उल्लंघन से होता है। इसकी जांच कराई जायेगी।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *