पुरई में जिला स्तरीय सुशासन तिहार एवं जन समस्या निवारण शिविर में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं गर्भवती माताओं की गोद भराई का आयोजन किया गया
सह संपादक एम डी युसुफ खान अंडा - दुर्ग Ⓜ️-9179799491

अंडा // पुरई
एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायत पुरई में जिला स्तरीय सुशासन तिहार के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ । जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख योजनाओं महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना, छत्तीसगढ़ महिला कोष एवं सक्षम योजना के बारे में जानकारी दी गई।
विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण कार्य के रूप मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साथ ही बाल विवाह रोकथाम एवं बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। माननीय विधायक महोदय ललित चंद्राकर , कलेक्टर महोदय एवं अन्य जन प्रतिनिधि गण द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया। 4 किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकीन बाँटा गया। परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती सोनल सोनी तिवारी, उतई पर्यवेक्षक श्रीमती प्रमिला वर्मा, पुरई की आंगन बाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती टिलेश्वरी साहू, श्रीमती कुंजलता साहू, श्रीमती नेहा साहू और सेक्टर की सभी कार्य कर्ता उपस्थित रही