Breaking
रेपीस्ट आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बटरेल के युवक की मौत अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।

( घुघवा) में जन समस्या निवारण केन्द्र शुभारम्भ

जिले के पहले जनसमस्या निवारण केंद्र का शुभांरभ, योग आयोग के अध्यक्ष एवं सांसद के करकमलों से

 

दुर्ग – पाटन क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में पहले जन समस्या निवारण केंद्र का शुभारंभ योग आयोग के अध्यक्ष माननीय रूप नारायण सिन्हा जी एवं माननीय सांसद महोदय विजय बघेल (दुर्ग, लोकसभा क्षेत्र) के करकमलो से संपन्न हुआ।

आयोग के अध्यक्ष महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा की आज हनुमान जन्मोत्सव है हनुमान जी संकटों का हरण करने वाले हैं इस प्रकार जन समस्या निवारण केंद्र में भी लोगों के समस्या का निवारण आज से प्रारंभ होगा, लोगों की समस्या को सुनने मात्र से भी आम जनता को आशा मिलती है एवं ग्राम घुघुवा(क) के नाम परिवर्तन कर नारायणपुर रखे जाने की प्रयासों की सराहना की, माननीय सांसद महोदय ने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीणों को कई प्रकार की समस्याएं होती है जिनको दूर करने के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास होते हैं। कई समस्याएं पंचायत स्तर पर निराकृत नहीं हो पाती है, तो जनपद और जिला पंचायत स्तर पर उनका निराकरण किया जाता है और वहां भी निराकरण नहीं होने पर उसके लिए आगे विधायक और सांसद प्रयास करते हैं, कोशिश की जाती है कि आम लोगों के हित के लिए काम हो सके। अतिथियों आभार व्यक्त करते हुए प्रणव शर्मा (सभापति जनपद पंचायत पाटन) ने बताया कि अभी ग्रामीणों ने आग्रह किया है कि ग्राम का मुख्य मार्ग भिलाई तीन की ओर जाता है जिस पर कई भारी गाड़ियां चलती है और हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इसलिए यहां ब्रेकर बनाने की मांग की गई है, सांसद ने समस्या के निराकरण की बात कही है। उक्त कार्यक्रम में आसपास के सभी ग्राम के सरपंच, उप सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, भाजपा नेता, कार्यकता एवं ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

 

 

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *