Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रम

गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 4 व्यक्ति की मौत

सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत — सरकार ने 36 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की 

सह संपादक एम डी युसुफ खान अंडा - दुर्ग  Ⓜ️ 9179799491

 

दुर्ग // जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में आज एक हृदय विदारक घटना सामने आई। यहाँ एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से हुए जबरदस्त विस्फोट में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सिलेंडर ब्लास्ट इतना भीषण था कि घर के भीतर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दर्दनाक हादसे में होमदास वैष्णव (40 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (18 वर्ष), चांदनी वैष्णव (17 वर्ष), मासूम गोपिका वैष्णव (2 वर्ष) की मौत हो गई।

 

स्वास्थ्य मंत्री खुद पहुँचे ग्राउंड जीरो पर

दुर्ग प्रवास पर रहे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को घटना की जानकारी मिली, तो वे अपने सभी कार्यक्रम छोड़कर तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने मलबे में तब्दील हो चुके घर का निरीक्षण किया और चश्मदीदों व पड़ोसियों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया।

 

परिजनों को 36 लाख की कुल सहायता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निर्देशानुसार स्वास्थ्य मंत्री ने पीड़ित परिवार के लिए बड़ी आर्थिक सहायता की घोषणा की। मुख्यमंत्री सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 5-5 लाख रुपए कुल 20 लाख और जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रुपए कुल 16 लाख रुपए आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

 

शोक की लहर, जनप्रतिनिधियों ने जताया दुख

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस दौरान दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक रिकेश सेन, डोमन लाल कोर्शेवाड़ा,ईश्वर साहू, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू और दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *