Breaking
शास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चनापंचायत भवनों में बिजली कटौती उचित नहीं – प्रदेश सरपंच संघ प्रभारी छत्तीसगढ़1 सितम्बर से महंगाई का असर! आम जनता की जेब पर बढ़ेगा खर्च, जानिए क्या-क्या बदला

Uncategorized

दुर्ग जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा के बर्तन बैंक मुहिम से जुड़ी कौशल्या साय, बोलीं-पर्यावरण संरक्षण की दिशा में साबित होगा मील का पत्थर

भिलाई। दुर्ग जिला पंचायत सभापति उद्योग एवं सहकारिता विभाग श्रद्धा पुरेंद्र साहू ने शनिवार को सीएम हाउस रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा के बर्तन बैंक की मुहिम की जमकर तारीफ की। साथ ही प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह रोकने के लिए बर्तन बैंक के विकल्प को सराहा। श्रीमति साय ने कहा कि प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले कचरे से पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे में पारिवारिक, सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में स्टील के बर्तनों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। जिपं सदस्य श्रद्धा दुर्ग जिले में नि:शुल्क बर्तन बैंक का संचालन कर रही है।

सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

बर्तन बैंक के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल और सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर पूरे प्रदेश में बर्तन बैंक की स्थापना को लेकर जिपं. सदस्य श्रद्धा पुरेंद्र साहू ने कौशल्या साय को सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा। श्रीमति साय ने इस दिशा में जल्द से जल्द पहल का आश्वासन दिया है। उन्होंने जिपं. सदस्य के पर्यावरण संरक्षण के दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। लंबी बातचीत में बर्तन बैंक के उद्देश्य को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान नि:शुल्क स्टील बर्तन बैंक के प्रदेश अध्यक्ष तरूण साहू, मानस सेवा ब्लड बैंक धमतरी के संस्थापक मितेश साहू, ग्राम कोकड़ी के सरपंच युगल चंद्राकर, पंच खिलेंद्र कुमार, अभिनव बर्तन बैंक की सदस्य कांति साहू, लक्ष्मी साहू भी उपस्थित थीं।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *