विश्व आदिवासी दिवस पर ढालेश साहू ने दी शुभकामनाएं*
कहा—आदिवासी संस्कृति और परंपरा देश की अमूल्य धरोहर*

अंडा // दुर्ग //
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जनपद सदस्य एवं किसान नेता, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा ढालेश साहू ने आदिवासी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
ढालेश साहू ने कहा कि आदिवासी समाज ने सदियों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोककला को जीवंत रखा है। आदिवासी समाज का संघर्ष, प्रकृति के प्रति प्रेम, सामाजिक एकता और देश के विकास में योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल शुभकामनाओं का अवसर नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का दिन भी है। समाज की संस्कृति और पहचान को संरक्षित रखते हुए युवाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना आवश्यक है।
ढालेश साहू ने सभी से आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और संस्कृति के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
आदिवासी संस्कृति हमारा गौरव है, उनकी परंपरा हमारी धरोहर है और उनका सम्मान हमारी जिम्मेदारी है।