Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रम

रिसामा उतई मार्ग अधूरी कार्यों को लेकर आमरण अशान

रिसामा-उतई मार्ग की अधूरी सड़क को लेकर आमरण अनशन की घोषणा-ढालेश साहू

बार-बार आवेदन और सामान्य सभा में मुद्दा उठाने के बाद भी नहीं हुआ समाधान

 

 

अंडा // दुर्ग जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिसामा से उतई पहुंच मार्ग में रेलवे बोगदा पुल से मुख्य मार्ग तक लंबे समय से अधूरी पड़ी सड़क निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समस्या के निराकरण हेतु कई बार जिला प्रशासन को आवेदन देने एवं जनपद पंचायत दुर्ग की सामान्य सभा में लगातार मुद्दा उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है।

 

इसी के विरोध में जनपद सदस्य ढालेश साहू ने दिनांक 15 मई 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से प्रभावित सड़क से लगे तालाब के पास, रिसामा में आमरण अनशन करने की घोषणा की है।

 

ढालेश साहू ने बताया कि उक्त सड़क क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, छात्रों एवं आम नागरिकों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, लेकिन सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण लोगों को प्रतिदिन धूल, कीचड़ और दुर्घटनाओं के खतरे का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

 

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य हेतु बजट का प्रावधान भी सुनिश्चित हो चुका है, इसके बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। कई बार संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के बाद भी कार्य में हो रही देरी से क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है।

ढालेश साहू ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों से आंदोलन में पहुंचकर समर्थन देने की अपील की है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *