Breaking
विशेष ग्राम सभा में 448 प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों के नामों का वाचन, पक्का मकान पाने का सपना होगा साकार/रवि सिंगौर मतवारी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन व प्रवेशोत्सव 24 जून को हर ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभापूर्व माध्य.शाला अंडा के 3 छात्रों का राष्ट्रीय साधन सह प्राविण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन शक्ति केंद्र मोतीपुर-सांकरा-अमलीडीह के सभी 7 बूथों की बैठक संपन्न, मोतीपुर में बूथ समिति का गठनशासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सांकरा शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्नमिडिल स्कूल के शाला समिति अध्यक्ष ने अपने बेटे के जन्मदिन पर स्कूल में दान किया एक सेट सिलिंग फेन परियोजना स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शासकीय कॉलेज मचांदूर में संसाधनों की मांग को लेकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से की मुलाकातकुथरेल में जिला स्तरीय पोषण पखवाड़ा एवं महिला जागृति शिविर — खेलकूद एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई 

Uncategorizedराजनीति

जन संवाद से कांग्रेस संगठन को मिलेगी मजबूती; युवाओं व महिलाओं को जोड़ने हेतु ताम्रध्वज साहू का जारी है जनसंपर्क दौरा

पूर्व गृहमंत्री श्री साहू का दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में सघन जनसंपर्क जारी

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जनसंपर्क के दूसरे दिन ग्राम हनोदा, कोड़िया, कोकड़ी, पाऊवारा, खोपली, मंचादूर एवं चिरपोटी में जन सम्पर्क दौरा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे है और उनके कार्यकाल में स्वीकृत किए गए विकास कार्यों की यथास्थिति की जानकारी ले रहे हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं.
उन्होंने बताया की दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास में वर्तमान में विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे क्षेत्र का विकास बाधित हो रहा है। इन समस्याओं के कारण क्षेत्र में विकास की गति धीमी है और लोगों की बुनियादी ज़रूरतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है। लोगों की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास करना चाहिए। क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए। सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष योजनाएं लागू करनी चाहिए।विधानसभा क्षेत्र में विकास को बाधित करने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि क्षेत्र में विकास की गति तेज हो सके और लोगों की जीवनशैली में सुधार आ सके। साथ ही उन्होंने ने कांग्रेस के संघठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओ को कांग्रेस पार्टी से जुड़ने नये लोगों को जोड़ना महिलाओं एवं युवाओं को जोड़ने का काम करें।
इस दौरान विधानसभा वासियों द्वारा लगातार अलग अलग समस्यायें जैसे पीने का पानी नियमति नहीं मिलना, मनरेगा कार्य सुचारु रूप से नहीं चलना, क़ानून व्यवस्था नहीं होना, भारत माला परियोजना में मुवावजा नहीं मिलना,अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, पानी टंकी जर्ज़र, किसानों को खाद नहीं मिलना,महिला समूहों को काम नहीं मिलना,अवैध शारब गांव गांव में बिकना, युवाओं को रोजगार नहीं मिलाना, बिजली कटौती जैसे कई मूल भूत सुविधाओं की भारी कमी से उन्हें अवगत कराया है, जिसे सुनकर पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इनके निराकरण हेतु विभाग के अधिकारियों को बात करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर  प्रदीप चन्द्राकर अध्यक्ष ब्लांक कांग्रेस कमेटी,राकेश हिरवानी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, नंद कुमार सेन अध्यक्ष केश शिल्प कला बोर्ड, रिवेन्द्र यादव , देवेन्द्र देशमुख,झमित गायकवाड़, योगिता चन्द्राकर, विकास चन्द्राकर, मोहन लाल साहु, चुन्नू लाल चन्द्राकर, जगदीश दीपक जी, खुमान निषाद (संरपच कोड़ीया),चन्द्र कुमार चन्द्राकर, रोशन साहु , रोहित साहु , भुपेंद्र शर्मा, बलदाऊ साहु, जयकुमार साहु ,मीना यादव ( सरपंच पाऊवारा) पुर्णिमा साहु उपसरपंच , राजेश साहु , छबिल क्षत्रिय, किशोरी साहु, महेन्द्र साहु , राम किशुन साहु सहित कांग्रेस के पदाधिकारी गण सहित बड़ी संख्या मौजूद थे।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *