बारिश पूर्व अंडा में नालियों की सफाई
ग्राम पंचायत अंडा द्वारा बरसात पूर्व नालियों की साफ सफाई जारी
सह संपादक एम डी युसुफ खान अंडा - दुर्ग Ⓜ️ 9179799491

अंडा // दुर्ग जनपद के गौरव ग्राम पंचायत अंडा ( गांधीनगर) के युवा सरपंच दिग्विजय सिन्हा द्वारा स्वच्छता का ध्यान रखते हुए बारिस होने से पहले ही गांव की नालियों की साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है।ताकि बरसात में जाम नालियों के कारण लोगों को परेशानी न हो।
वहीं वार्ड पंच भी अपने अपने वार्डो की नालियों की साफ सफाई में बराबर निगरानी कर करा रहे हैं। स्वच्छ नाली और स्वच्छ गांव रखने में अपना प्रदान सहयोग कर रहे हैं।
