Breaking
देवांगन भोजनालय में भयंकर आग – सारा सामान जलकर राख हुआ रेपीस्ट आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी को अदालत ने दी आजीवन कारावास की सजा बालोद जिले की टिकरी सरपंच की अनूठी पहल मजदूर दिवस पर ससम्मान पांच गरीबों को हवाई जहाज से जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराएंगी ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार बटरेल के युवक की मौत अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन 

Uncategorized

जामगांव आर परिक्षेत्रीय सतनामी समाज समाजिक संगठन के माध्यम से समाज की नींव को मजबूत कर रहे है…. चंद्रशेखर

जामगांव आर परिक्षेत्रीय सतनामी समाज द्वारा बाबा गुरुघासीदास की जयंती मनाया।

 

 

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र के जामगांव आर में परिक्षेत्रीय सतनामी समाज द्वारा सतनाम भवन में परमपूज्य गुरुघासीदास बाबा जी की 268 वी जयंती मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सतनामी आश्रम दुर्ग के अध्यक्ष चंद्रशेखर बंजारे थे। विशेष अतिथि समाजसेवी आर डी कोरी , वरिष्ठ समाज सेवक मकसूदन डहरिया , तहसील सतनामी पाटन कोषाध्यक्ष रमेश कुर्रे , विशिष्ट अतिथि परिक्षेत्रीय सतनामी समाज जामगांव आर के पूर्व संरक्षक राजाराम , बालाराम, कोसरे, तहसील सतनामी समाज जामगांव आर के उपाध्यक्ष पवन डाहरे थे।

बाबा जी की जयंती समारोह में कार्यक्रम शुभारंभ के पूर्व सतनाम शोभायात्रा निकाला गया। जिससे में किसान चौक जामगांव आर का भ्रमण करते हुए। सतनाम भवन में समापन हुआ। सतनाम शोभायात्रा में जिला पंचायत सदस्य अशोक साहू भी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर बंजारे ने कहा कि जामगांव आर परिक्षेत्रीय सतनामी समाज बहुत ही लम्बे समय तक समाजिक संगठन के रूप में काम कर रही है।उन्होंने आगे कहा कि परमपूज्य गुरुघासीदास बाबा जी ने मानव मानव एक समाज का संदेश दिया। यहां के समाजिक संगठन काफी अच्छा काम कर रही हैं। परिक्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रिका बघेल ने जैतखाम पालो चढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन परिक्षेत्रीय सतनामी समाज के सचिव भूपेंद्र बघेल ने किया।

मौके पर बसंत मार्कण्डेय , विष्णु चतुर्वेदी, थानेश्वर मार्कण्डेय , रूपेश मार्कण्डेय , हर्ष डाहरे , सुमित मार्कण्डेय , तेजेन्द्र , पुरुषोत्तम सोनवानी भावदास , शेखर बंजारे , सुखदास डाहरे , सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *