साइकिल वितरण शा. उच्चतर माध्यमिक शाला खोपली
खोपली के शहीद तरुण देशमुख शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 53 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया
संपादक - एम डी युसुफ खान ---- दुर्ग ग्रामीण Ⓜ️- 9179799491

खोपली //
शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंतर्गत आज शहीद तरुण देशमुख शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोपली में कक्षा 9वीं के छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया।जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को साइकिल की चाबी एवं वितरण पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इससे बच्चियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। छात्राओं से नियमित स्कूल आकर मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की। इस अवसर पर जनपद सदस्य बिंदु देशलहरे,सरपंच मंजू वर्मा,शाला विकास समिति अध्यक्ष बाबूलाल सपहा,प्राचार्य वीना दुबे,सांसद प्रतिनिधि फत्तेलाल वर्मा,अखिलेश चंद्राकर,रमेश वर्मा,टूमन चंद्राकर,अरुण ख़ुटेल,शिक्षक शिक्षिका एवं पालकगण उपस्थित रहे।