Breaking
ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभआज दौलत वाटिका जामगांव एम में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगातशास. पू. मा. शाला , अंडा में बाल केबिनेट का गठनग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोडखोपली शक्ति केंद्र की बैठक भागचंद देशलहरे जी के निवास पर संपन्न*महिला बाल विकास द्वारा ढौर के प्रांगण में सुपोषण वृक्ष मुनगा का पौधरोपण अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा हुए शामील 17 अगस्त को निकलेगी जनपद स्तरीय विराट शिव दर्शन कांवड़ यात्रा“सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज़ दबा रही है” – ताम्रध्वज साहूविधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

संगठन बैठक अमलेश्वर मंडल

भारतीय जनता पार्टी, अमलेश्वर मंडल मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

 

पाटन // दिनांक 19 जुलाई 2026

भारतीय जनता पार्टी, अमलेश्वर मंडल द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के मध्य समन्वय एवं संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से दिनांक 19 जुलाई 2026 (रविवार) को ग्राम पंचायत पचपेड़ी के मंगल भवन में मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि श्री राजीव अग्रवाल जी (विधानसभा प्रभारी एवं अध्यक्ष, सीएसआईडीसी, छत्तीसगढ़) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कमलेश चंद्राकर जी (मंडल अध्यक्ष, अमलेश्वर) ने की। बैठक में श्री राहुल पंडित जी (अमलेश्वर मंडल प्रभारी) का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों की कार्ययोजना, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा के अनुरूप अनुशासन, समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक बूथ को सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती नीलम चंद्राकर (सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य), श्री राजेश चंद्राकर (सांसद प्रतिनिधि), श्री रवि सिंगौर (अध्यक्ष युवा मोर्चा एवं सरपंच), श्री धर्मेंद्र कौशिक (महामंत्री), श्री कैलाश यादव (महामंत्री), श्री दयानंद सोनकर (अध्यक्ष, नगर पालिका अमलेश्वर), डॉ. आलोक पाल (पार्षद), श्री अजीत ठाकुर (मंत्री, जिला किसान मोर्चा), श्री राजू सोनकर (पार्षद), श्रीमती यामिनी यादव (पार्षद), श्रीमती रामेश्वरी ठाकुर (पार्षद), श्रीमती गायत्री साहू (मंडल उपाध्यक्ष एवं सरपंच, उफरा), श्रीमती मधुकांता साहू (महिला मोर्चा अध्यक्ष), श्रीमती दुर्गेश नंदनी वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी देवांगन (एल्डरमैन, नगर पालिका), श्रीमती भारती यादव (एल्डरमैन), श्री रूपेंद्र राजू साहू (उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा, दुर्ग एवं सरपंच, ग्राम पंचायत झीट) तथा श्री कुलदीप बैसवाड़े (सांसद प्रतिनिधि, पन्ना लाल बंजारे जनपद पवन वर्मा मंत्री सहित श्री रामाधार साहू (एल्डरमैन) चेतन चंद्राकर सरपंच मिश्री लाल वर्मा एवं मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन हित में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *