Breaking
ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभआज दौलत वाटिका जामगांव एम में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगातशास. पू. मा. शाला , अंडा में बाल केबिनेट का गठनग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोडखोपली शक्ति केंद्र की बैठक भागचंद देशलहरे जी के निवास पर संपन्न*महिला बाल विकास द्वारा ढौर के प्रांगण में सुपोषण वृक्ष मुनगा का पौधरोपण अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा हुए शामील 17 अगस्त को निकलेगी जनपद स्तरीय विराट शिव दर्शन कांवड़ यात्रा“सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज़ दबा रही है” – ताम्रध्वज साहूविधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

निकुम सोसायटी में भ्रष्टताचार का आरोप

निकुम सहकारी समिति में भ्रष्टाचार के आरोप, किसानों ने दिया 20 दिन का अल्टीमेटम   

पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू और जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर धरना स्थल पर पहुंचे, भाजपा सरकार को घेरा

 

 

अंडा // दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निकुम स्थित सेवा सहकारी समिति, पंजीयन क्रमांक 692 में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में सोमवार 20 जुलाई 2026 को पंजीकृत किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार अधिकारी दुर्ग के माध्यम से सौंपा।

 

इस दौरान पूर्व गृहमंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर भी धरना स्थल पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने किसानों की समस्याएं सुनीं और भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सहकारी समितियों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण किसान परेशान हैं।

 

किसानों का आरोप है कि समिति में पिछले 5 वर्षों से आमसभा नहीं बुलाई गई है। कृषकों के अंशदान का कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा। वर्ष 2023-24 और 2024-25 में की गई शिकायतों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके साथ ही प्राधिकृत अध्यक्ष द्वारा मनमानी तरीके से कामकाज किया जा रहा है।

 

किसानों की 6 सूत्रीय मांगें

ज्ञापन में किसानों ने शासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

समिति और बैंक शाखा के माध्यम से आमसभा आयोजित कर पिछले 5 वर्षों का कृषक अंशदान का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए।

2023-24 और 2024-25 की लंबित शिकायतों की जांच पुनः की जाए। यह जांच किसानों की मौजूदगी में आमसभा के माध्यम से हो।

सेवा सहकारी समिति निकुम की संचालन समिति का निर्वाचन शीघ्र किसानों द्वारा कराया जाए।

वर्तमान प्राधिकृत अध्यक्ष का कार्यकाल तत्काल समाप्त किया जाए और किसानों द्वारा गठित निगरानी समिति को मान्यता दी जाए।

प्राधिकृत अध्यक्ष पर पंजी बंद करने के आरोप में 7 दिन के भीतर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

समिति के सुचारू संचालन के लिए योग्य और व्यवस्थित कर्मचारियों की नियुक्ति आमसभा की सहमति से की जाए।

 

उग्र आंदोलन की चेतावनी

किसानों ने स्पष्ट कहा है कि यदि 20 दिन के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे बृहद आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।ग्रामीणों ने बताया कि खाद-बीज और ऋण वितरण में भी गड़बड़ी की जा रही है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है।

 

धरना स्थल को संबोधित करते हुए ताम्रध्वज साहू ने कहा कि “भाजपा सरकार में किसान केवल नारों तक सीमित रह गया है। सहकारी समितियां भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई हैं। जब तक आरोपी पर कार्रवाई नहीं होती और किसानों को न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।”

 

राकेश ठाकुर ने कहा कि निकुम की स्थिति पूरे जिले का उदाहरण है। सरकार जांच के नाम पर समय बिता रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की, अन्यथा कलेक्टर कार्यालय का घेराव और चक्काजाम की चेतावनी दी।

 

धरने में अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेंद्र देशमुख, पूर्व जनपद सदस्य रुपेश देशमुख, नंदकुमार साहू ललीत देशमुख, उत्तम धनकर मनीष बेलचंदन, कुलेश्वर साहू डॉ पिलेश्वर साहू घनश्याम गजपाल, देवेन्द्र कुमार दिपांशु यादव, राजेन्द्र साहू, रामकुमार आडिल रमेश साहू देवलाल साहू बलराम देशलहरे सहित बड़ी संख्या में किसान गण और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *