Breaking
दुर्ग ग्रामीण अंधेरे में, विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों पर पूर्व जेसीसीजे विधानसभा प्रत्याशी ढालेश साहू ने उठाए सवालमिट्टी से बनी चार इंच की इको फ्रेंडली श्री गणेश जी का विधि विधान से टब में किया जाएगा विसर्जनसेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड 15 अटारी के तालाबों में किया साफ सफाईसेवा संकल्प अभियान के तहत चित्र लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजितचिरपोटी में समाज रत्न दाऊ उत्तम साव की 47वीं पुण्यतिथी हर्षोल्लास से मनाई गई लक्ष्मी नारायण चंद्राकर को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारीअंडा, निकुम परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में आशीर्वाद दीप प्रज्वलित सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्रों में जला ‘आशीर्वाद दीप’, प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएंबोरीगारका (पाऊवारा) में 28 सितंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा, आचार्य युवराज पांडे करेंगे कथा वाचन, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लिया तैयारियों का जायजापोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान हेतु कार्यशाला का आयोजन 

Uncategorized

दुर्ग ग्रामीण अंधेरे में, विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों पर पूर्व जेसीसीजे विधानसभा प्रत्याशी ढालेश साहू ने उठाए सवाल

बार-बार घरेलू बिजली गुल, पंचायत भवनों की बिजली कटी—ग्रामीणों की परेशानी का जिम्मेदार कौन?

 

 

अंडा / रिसामा / दुर्ग

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बार-बार हो रही बिजली कटौती को लेकर जेसीसीजे के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं जनपद सदस्य व किसान नेता ढालेश साहू ने क्षेत्रीय विधायक ललित चंद्राकर के कार्यों पर सवाल उठाए हैं।

 

ढालेश साहू ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अनेक गांवों में बार-बार घरेलू बिजली बंद हो रही है। इससे ग्रामीणों के दैनिक जीवन के साथ-साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई, किसानों के काम और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं कई ग्राम पंचायतों के बिजली बिल बकाया होने के कारण पंचायत भवनों के कनेक्शन काटे जाने से पंचायतों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

 

उन्होंने कहा कि जब ग्रामीण जनता बार-बार बिजली कटौती से परेशान है, तब क्षेत्र के विधायक की जिम्मेदारी बनती है कि वे विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का स्थायी समाधान कराएं। विधायक द्वारा बिजली संकट के समाधान के लिए अब तक क्या ठोस पहल की गई है, इसका जवाब ग्रामीण जनता जानना चाहती है।

 

ढालेश साहू ने मांग की कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के प्रभावित गांवों में बार-बार होने वाली अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए, घरेलू विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाए तथा जिन पंचायत भवनों की बिजली काटी गई है, उनकी बिजली तत्काल बहाल की जाए।

 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण जनता अब यह जानना चाहती है कि विधायक ललित चंद्राकर बिजली संकट के समाधान के लिए कब और क्या ठोस कदम उठाएंगे।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *