17 सितंबर को जलेंगे ‘आशीर्वाद का दीप’, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और संकल्प का संदेश

दुर्ग // 16 सितम्बर 2026
दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 17 सितंबर को जन्मदिवस है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ द्वारा ‘आशीर्वाद का दीप’ पहल के तहत सेवा, संकल्प और कृतज्ञता के भाव से कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया गया है।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 25 वर्षों से लगातार जनसेवा करते हुए देश और समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। किसान, गांव और गरीब उनके कार्यों के केंद्र में रहे हैं। किसानों के हित में लिए गए विभिन्न निर्णयों से कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
इसी भावना के साथ 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने की अपील की गई है। इसे 25 वर्षों की निरंतर सेवा के प्रति कृतज्ञता, किसानों के सम्मान तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास के प्रतीक के रूप में बताया गया है।
भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार दुबे ने प्रदेश के सभी किसानों, सहकारी समितियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपनी सहकारी समितियों एवं घरों में दीप प्रज्वलित करें तथा ‘विकसित भारत, समृद्ध किसान और मजबूत सहकारिता’ के संकल्प को आगे बढ़ाएं।