Breaking
शास. प्राथ. शाला शक्तिनगर में बच्चों ने मनाया पोला उत्सव बैलों की पूजाकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भोग लगाया संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”चार हजार करोड़ बजट के बावजूद गरीब परिवार पीएम आवास के इंतजार में जिलास्तरीय नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रेडिशनल योगा में मयंक प्रथम स्थान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर पतोरा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन 44 सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया सम्मान भिलाई स्टील प्लांट से 100 किलो कॉपर केबल चोरी, 5 आरोपी गिरफ्तारकोकड़ी में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन, समारोह में मुख्य अतिथि शामील हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक — ललित चंद्राकर संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा व्रत, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चनापंचायत भवनों में बिजली कटौती उचित नहीं – प्रदेश सरपंच संघ प्रभारी छत्तीसगढ़1 सितम्बर से महंगाई का असर! आम जनता की जेब पर बढ़ेगा खर्च, जानिए क्या-क्या बदला

Uncategorized

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर निकलेगी “समरसता संकल्प अभियान यात्रा”

 

दुर्ग // पाटन 10 सितम्बर 2026

पाटन। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “समरसता संकल्प अभियान यात्रा” का आयोजन किया गया

 

यह यात्रा बुधवार, 09 सितंबर 2026 को निर्धारित मार्ग से होकर निकलेगी। यात्रा का शुभारंभ ढोर से सुबह 10 बजे होगा। इसके पश्चात यात्रा मटंगा 11:30 बजे, डिघारी 12:30 बजे, पाटन 1:15 बजे, सांकरा 2:15 बजे, कुम्हारी 3 बजे पहुंचेगी तथा बंटग में यात्रा का समापन हुआ

 

यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया

 

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं समरसता के विचारों से जुड़े सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

 

“समरस समाज — समान अधिकार — सशक्त विकास” के संकल्प के साथ यह अभियान सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सरपंच रवि सिंगौर, पन्ना बंजारे, मोहन लोधी, सरपंच मुन्ना तुरकाने, धनंजय तुरकाने, बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, बूथ अध्यक्ष संजय सिंगौर, पंच महेंद्र पारधी, पंच शुभम जांगड़े, पंच तुलेश सिंगौर, बलराम तुरकाने, तिहारू बघेल सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी जन उपस्थित रहे।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *