आज रिसाली में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन
संपादक -- एम डी युसुफ खान --- दुर्ग ग्रामीण Ⓜ️ 9179799491

रिसाली //
संयुक्त राष्ट्र संघ के आह्वान पर आदिवासी मंडल भिलाई के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन रिसाली सेक्टर के दशहरा मैदान में 9 अगस्त को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम सिंह कंवर, प्रबंध निदेशक सीएसपीडीसीएल होंगे। मुख्य वक्ता सतीश पेंदाम, बिरसा ब्रिगेड प्रमुख, नागपुर रहेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता गीता लाल मंडावी करेंगे।आयोजन की शुरुआत पावर हाउस चौक भिलाई में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ होगी। उसके बाद रैली सेक्टर-1 से रैली निकलेगी। जो मुर्गा चौक, सेक्टर-2, सेक्टर-5, परिवार चौक, ग्लोब चौक और डीपीएस रिसाली चौक होते हुए दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित होगी।
। रैली में आदिवासी परिधान, नृत्य और झांकी के जरिए संस्कृति, जीवनशैली, संवैधानिक अधिकार तथा जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा। सभा में संवैधानिक हित, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और शोषण-अत्याचार के मुद्दों पर वक्तव्य होंगे। अध्यक्षता गीता लाल मंडावी करेंगे ।