सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह
संपादक -- एम डी युसुफ खान --- दुर्ग ग्रामीण Ⓜ️ 9179799491

रायपुर //
गौरीशंकर श्रीवास अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के नेतृत्व में आज अटल बिहारी बाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित *सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह* में गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब , राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा , भिलाई विधायक रिकेश सेन , छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त जितेंद्र कुमार साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रह्लाद रजक , संदीप शर्मा , सुश्री मोना सेन, निगम-मंडल अध्यक्षगण, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर नवीन अग्रवाल , पुनीत सेन , प्रांताध्यक्ष सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ तथा बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में केश शिल्पी समाज की प्रतिभाओं एवं समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया गया। तथा समाज की एकता, उत्थान एवं विकास के लिए सार्थक विचार-विमर्श किया गया।




