Breaking
ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभआज दौलत वाटिका जामगांव एम में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगातशास. पू. मा. शाला , अंडा में बाल केबिनेट का गठनग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोडखोपली शक्ति केंद्र की बैठक भागचंद देशलहरे जी के निवास पर संपन्न*महिला बाल विकास द्वारा ढौर के प्रांगण में सुपोषण वृक्ष मुनगा का पौधरोपण अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा हुए शामील 17 अगस्त को निकलेगी जनपद स्तरीय विराट शिव दर्शन कांवड़ यात्रा“सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज़ दबा रही है” – ताम्रध्वज साहूविधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने मुख्यमंत्री जी को बताया कि बोल बम कांवर यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, सेवा, अनुशासन एवं जनआस्था का विराट उत्सव है।

 

पाटन। बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन के संयोजक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से सौजन्य भेंट कर 17 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल बोल बम कांवर यात्रा महोत्सव में आमंत्रण किया। इस अवसर पर श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री जी को यात्रा की रूपरेखा, तैयारियों एवं आयोजन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के तीसरे सोमवार को पाटन से टोलाघाट तक हजारों शिवभक्तों की सहभागिता से भव्य कांवर यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री गजेंद्र यादव जी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

 

समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने मुख्यमंत्री जी को बताया कि बोल बम कांवर यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, सेवा, अनुशासन एवं जनआस्था का विराट उत्सव है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए “बोल बम” के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक पैदल यात्रा करेंगे। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने के लिए चिकित्सा सहायता, पेयजल, भोजन, विश्राम, सुरक्षा, यातायात एवं स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जितेन्द्र वर्मा एवं बोल बम कांवर यात्रा समिति के सदस्यों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समिति की ओर से अधिक से अधिक श्रद्धालुओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, युवा मंडलों, महिला समूहों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों से 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट तक निकलने वाली इस भव्य कांवर यात्रा में सहभागिता कर आयोजन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने की अपील की गई।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *