Breaking
ध्वज शिष्टाचार के साथ हुआ तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर का शुभारंभआज दौलत वाटिका जामगांव एम में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन आजादी के 79 वर्षों बाद भिरागांव को मिली पक्की सड़क की सौगातशास. पू. मा. शाला , अंडा में बाल केबिनेट का गठनग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोडखोपली शक्ति केंद्र की बैठक भागचंद देशलहरे जी के निवास पर संपन्न*महिला बाल विकास द्वारा ढौर के प्रांगण में सुपोषण वृक्ष मुनगा का पौधरोपण अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा हुए शामील 17 अगस्त को निकलेगी जनपद स्तरीय विराट शिव दर्शन कांवड़ यात्रा“सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज़ दबा रही है” – ताम्रध्वज साहूविधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी को बोल बम समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने 17 अगस्त को आयोजित विशाल बोल बम कांवर यात्रा में किया आमंत्रित

सतनामी समाज के खिलाफ सोशल मीडिया में गलत टिप्पणी

सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, अचानकपुर सरपंच पर कार्रवाई की मांग सब हेड:

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, निंदा प्रस्ताव पारित; समाज ने सरपंच के रेस्टोरेंट के बहिष्कार का किया आह्वान

पाटन 13 जुलाई 2026

पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत अचानकपुर के सरपंच देवानंद साहू द्वारा कथित रूप से सोशल मीडिया पर सतनामी समाज के संबंध में आपत्तिजनक एवं जातिगत टिप्पणी साझा किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर तहसील सतनामी समाज पाटन ने एसडीएम लवकेश ध्रुव को ज्ञापन सौंपकर सरपंच के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सरपंच ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस और व्हाट्सएप ग्रुप में ऐसा संदेश साझा किया, जिससे सतनामी समाज की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाएं आहत हुईं। समाज के पदाधिकारियों ने इसे जातीय वैमनस्य फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई है।

समाज का कहना है कि सार्वजनिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि से मर्यादित और जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है। ऐसे में इस प्रकार की कथित टिप्पणी जनप्रतिनिधि की गरिमा के विपरीत है। ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा सरपंच को पद से हटाने की मांग भी की गई है।

इस बीच तहसील सतनामी समाज ने सरपंच के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया। साथ ही समाज के लोगों से सेलूद स्थित उनके वर्षा रेस्टोरेंट में चाय-नाश्ता नहीं करने का आह्वान किया गया। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। मौके पर मुख्य रूप से तहसील अध्यक्ष संतराम कुर्रे, , ईश्वर बंजारे,सूर्यकांत टंडन, अम्बेडकर जोशी,रामनाथ गायकवाड,गौरव कौशल,खिलेश मार्कण्डेय,आकाश चेलक,अभिषेक चतुर्वेदी,प्रशांत कुर्रे,रमेश कुर्रे,संजय कुमार, अहेद्र चेलक,दिलीप टंडन,घासीराम बंधे,राजेश बघेल भोलेश्वर , भक्तूराम गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

वर्जन (एसडीएम)

“सतनामी समाज द्वारा अचानकपुर सरपंच के सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। मामले की जांच कराई जाएगी तथा जांच उपरांत नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।”

— लवकेश ध्रुव, एसडीएम, पाटन

वर्ज़न  (सरपंच अचानकपुर )

11 जुलाई 2026 को मेरे द्वारा सोशल मीडिया में त्रुटिवश अनुचित तरीके से सतनामी समाज के लिए सोशल मीडिया में पोस्ट हो गई थी। जिसे मैने तुरंत पोस्ट को सोशल मीडिया से तुहटवाया समस्त सतनामी समाज से क्षमा मांगता हूं। और आगे  भविष्य में ऐसी गलती  दोबारा कभी नहीं करूंगा।

देवेंद्र साहू  (सरपंच अचानकपुर)

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *