थनौद में सुशासन तिहार – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई
सह संपादक एम डी युसुफ खान अंडा - दुर्ग Ⓜ️ 9179799491

दुर्ग //
दिनांक 29/5/2026 को ग्रामीणजन की प्रशासकीय विभाग से संबंधित समस्याओं को दूर करने एवं विभिन्न प्रकार के मांग हेतु सुशासन तिहार का आयोजन ग्राम पंचायत थनौद में किया गया। शिविर मे
विधायक ललित चंद्राकर , श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन ,सुश्री प्रिया साहू एवं जनपद सदस्य गण, सरपंच गण, पंचगण एवं एसडीएम सर सहित अन्य सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे । विधायक महोदय द्वारा गर्भवती हेमा सिन्हा, नसीमा सिन्हा, हेमलता देशमुख, दामेश्वरी कुंभकार, पूजा विश्वकर्मा की गोद भराई का कार्यक्रम किया गया । एवं उनसे उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई तथा स्वस्थ शिशु हेतु मंगलकामना की गई। विधायक जी द्वारा शिविर के दौरान सभी को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ शपथ दिलाया गया । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं प्रधानमंत्री मातृ वंदना नोनी सुरक्षा सुकन्या समृद्धि महतारी वंदन मुख्यमंत्री कन्या विवाह महिला कोष सक्षम बाल संदर्भ योजना की जानकारी परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा झा के द्वारा दी गई तथा महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कुपोषण मुक्ति अभियान बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की जानकारी उपस्थित ग्राम वासियों के साथ साझा की गई। शिविर में महतारी वंदन की महिलाओं का ई केवाईसी किया गया जिसमें 5 महिलाएं लाभान्वित हुई तथा 15 किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया एवं पर्यवेक्षक गीतांजली भैंसारे द्वारा पोषण स्वास्थ्य व स्वच्छता की जानकारी किशोरी बालिकाओं को दी गई। सुशासन तिहार शिविर में पर्यवेक्षक गीतांजली भैंसारे,शशि रैदास, चंद्रकला वर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उमा, त्रिवेणी, ईश्वरी,सावित्री, धनेश्वरी एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
