Breaking
सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजितबोरीगारका (पाऊवारा) में श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न, आचार्य युवराज पांडेय ने कहा- रामचरित मानस है जीवन जीने की कलाग्राम सांकरा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोडदुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायत अंडा में सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम मनाया महिला बाल विकास का पिसेगांव में “आँगन मिलन सेवा” कार्यक्रम

मनघाटा स्वामिन पुल में करेंट लगने से मौत

मनगटा स्थित स्वीमिंगपूल में करेंट फैलने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत

सह संपादक एम डी युसुफ खान अंडा - दुर्ग Ⓜ️9179799491

 

राजनांदगांव //

राजनांदगांव जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां स्विमिंग पूल में करेंट फैलने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना मनगटा स्थित बस हाउस रिसॉर्ट में हुई जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे यासीम खान नाम का 13 वर्षीय बच्चा रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल के पास मौजूद था। पूल के आसपास सजावट के लिए बिजली की झालरें और लाइटिंग लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी या खुले तारों के कारण इन लाइटों में करंट आ गया, जो पानी और आसपास के हिस्सों में फैल गया।जैसे ही बच्चा वहां पहुंचा और लाइटिंग के संपर्क में आया वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद रिसॉर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और कर्मचारी तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने रिसॉर्ट प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और मौके पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक के कारण यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी रिसॉर्ट्स में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रिसॉर्ट में लगे विद्युत उपकरणों की जांच की जा रही है।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *