अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।

सह संपादक एम डी युसुफ खान
दुर्ग / बालोद //
बालोद जिले के अर्जुंदा स्थित देशी शराब दुकान में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शराब खरीदने के लिए काउंटर पर लाइन में लगे 40 वर्षीय एक युवक की अचानक चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक करेला पटना गांव का रहने वाला था ।और मटिया गांव में एक शादी समारोह में शामील होने आया था।दोपहर को वह अर्जुंदा स्थित देसी शराब दुकान पर शराब लेने पहुंचा था।काउंटर के सामने कतार में खड़े-खड़े अचानक उसे चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गया।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और तुरंत ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में डॉक्टरों ने मौत की आशंका भीषण गर्मी और लू लगने से बताई है। बालोद में आज तापमान 42 डिग्री के पार है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुंदा पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक शादी समारोह में शामील होने आया था। लेकिन अचानक हुई इस घटना से मटिया और करेला पटना गांव में शोक की लहर व्याप्त है ।शादी वाले घर में भी मातम पसर गया है।