Breaking
अंडा थाना क्षेत्र में आधी रात खूनी बवाल युवक पर कटर से हमला, हुआ लहुलुहान आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार 10 एवं 12 के विघार्थियों के परीक्षा परिणाम से शत प्रतिशत परीक्षा से सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने छात्राओं दी बधाईगौरव पथ के लिए 7.32 करोड़ स्वीकृतसावधान! दुर्ग-बेमेतरा मार्ग के पावरग्रिड चौक पर लिफ्ट गैंग सक्रिय, आधी रात को राहगीरों को घेरने की कोशिशसोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण द्वारा अंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर वनांचल क्षेत्र चिलमगोटा में 28 अप्रैल से दो दिवसीय रामायण एवं मानस प्रवचन का भव्य आयोजन अर्जुंदा के शराब दूकान में शराब खरीदने लाईन में लगे युवक की अचानक मौत हुई कारण अत्यधिक गर्मी को बताया जा रहा है।आज ग्राम भरर (पाटन) में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा – कर्मा महोत्सव व शादी समारोह में करेंगे शिरकत राजीव गांधी जी ने गांवों को मुख्यधारा से जोड़कर भारत के गांवों को सशक्त बनाया” : ताम्रध्वज साहू पंचायतीराज की आत्मा है ग्राम सभा, विकास की दिशा तय करती सामान्य सभा – ढालेश साहू

दुर्ग जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि ने कलेक्टर को ज्ञापन

जनपद पंचायत दुर्ग में15 वें वित्तीय आवंटन को लेकर जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

 

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान

 

  अंडा // दुर्ग // 

 

 

जनपद पंचायत दुर्ग में वित्तीय आवंटन को लेकर बवाल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

जनपद पंचायत दुर्ग के जनप्रतिनिधियों द्वारा 15वें वित्त मद की कार्ययोजना में सभी ग्राम पंचायतों को शामिल करने की मांग को लेकर कलेक्टर जिला दुर्ग को ज्ञापन सौंपा गया।

 

 

ज्ञापन में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 15वें वित्त मद से प्राप्त राशि का आवंटन केवल 13 जनपद सदस्यों द्वारा मनमाने ढंग से कुछ चयनित पंचायतों में किया गया है। वहीं, वर्ष 2025-26 की राशि के लिए भी 27 ग्राम पंचायतों में ही कार्ययोजना बनाकर राशि वितरण की प्रक्रिया जारी है, जिससे अन्य ग्राम पंचायतों के साथ भेदभाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जनसंख्या एवं आवश्यकताओं के आधार पर सभी ग्राम पंचायतों को समान रूप से योजना में शामील किया जाना चाहिए। वर्तमान व्यवस्था में अनेक पंचायतें विकास कार्यों से वंचित हो रही हैं, जिससे जनपद के 11 सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है।

इस संबंध में मांग की गई है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग द्वारा पुनः बैठक आयोजित कर सभी 24 जनपद सदस्यों की सहमति से संपूर्ण ग्राम पंचायतों को कार्ययोजना में शामिल किया जाए, ताकि क्षेत्र का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

 

जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे ।

News CG 24 GK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *