Breaking
सेवा संकल्प के अंतर्गत पाटन नगर में निकाली सेवा ज्योति यात्रासेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सांकरा में मनाया गया आंगन मिलन सेवा उत्सवबासिन में आंगन मिलन कार्यक्रम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का सम्मान – गर्भवती माताओं की हुई गोद भराई पुरई में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत खाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम अयोध्या कांड में छिपा है त्याग और समर्पण का सच्चा संदेश – आचार्य युवराज पांडेय जी महाराजगुण्डरदेही पुलिस ने 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारग्राम पंचायत सांकरा में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंतीरामचरित मानस महासागर है, इसमें डुबकी लगाने से जीवन धन्य हो जाता है – आचार्य युवराज पांडेयदेऊरझाल आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित

Uncategorized

जमीन विवाद बना खूनी, युवक की मौत; पुलिस ने तुरंत दबोचे आरोपी

 

रिपोर्ट – एम डी युसुफ खान 

अंडा – दुर्ग // Ⓜ️9179799491

 

 

अंडा // दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के थाना अण्डा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खाड़ा

में जमीन विवाद के चलते एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के महज 3 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

जानकारी के अनुसार, घटना 12 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे की है। गांव के संतोष कुमार यादव और रोहित कुमार यादव का अपने पुराने परिचित शम्भू निषाद उर्फ देवचरण से जमीन को लेकर विवाद हो गया। शम्भू निषाद पिछले करीब 25 वर्षों से गुजरात में रह रहा था। और बीच-बीच में गांव आता था। घटना के समय वह गांव के स्कूल पारा में मौजूद था।

बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोपियों ने शम्भू निषाद के साथ हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसे गंभीर अंदरुनी चोटें आईं।

मृतक के बड़े भाई पिताम्बर निषाद ने बीच-बचाव कर उसे घर ले गया।लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। 13 अप्रैल को उसे जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रार्थी पिताम्बर निषाद की रिपोर्ट पर थाना अण्डा में अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत धारा 103, 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

घटना के बाद फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार यादव को कुथरेल और रोहित कुमार यादव को रायपुर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार यादव (44 वर्ष) एवं रोहित कुमार यादव (42 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम खाड़ा, थाना अण्डा, जिला दुर्ग के खिलाफ न्यायिक रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

News CG 24 GK

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *